PM Narendra Modi ने इथियोपिया के PM अबी अहमद से की मुलाकात,रक्षा-सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान Ethiopia के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत और इथियोपिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.
बैठक में दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, रक्षा एवं सुरक्षा साझेदारी और क्षमता विकास के क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई. दोनों नेताओं ने दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री मोदी की इथियोपिया यात्रा के बाद द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर भी चर्चा की और साझेदारी को आगे बढ़ाने के अवसरों पर विचार किया.

मोदी और अबी अहमद ने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों पर भारत और इथियोपिया के बीच करीबी समन्वय और सहयोग बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.
प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इथियोपिया की भागीदारी की सराहना की. उन्होंने कहा कि ब्रिक्स में इथियोपिया की भागीदारी से ग्लोबल साउथ की साझा आवाज को और मजबूती मिली है. यह बैठक ऐसे समय हुई है जब भारत और इथियोपिया अपने रणनीतिक संबंधों को आर्थिक, रक्षा और बहुपक्षीय सहयोग के जरिए और विस्तार देने पर जोर दे रहे हैं.
One thought on “PM Narendra Modi ने इथियोपिया के PM अबी अहमद से की मुलाकात,रक्षा-सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर हुई चर्चा ”