18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping, जितिन प्रसाद ने किया स्वागत 

18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping, जितिन प्रसाद ने किया स्वागत 

चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे. भारत में उनके आगमन पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.  

शी जिनपिंग का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब नई दिल्ली में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन में BRICS देशों के बीच सहयोग, वैश्विक शासन व्यवस्था और बहुध्रुवीय विश्व को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है. 

18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping, जितिन प्रसाद ने किया स्वागत 

 भारत ने शी जिनपिंग के आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि BRICS के जरिए सहयोग को आगे बढ़ाने और अधिक संतुलित, प्रतिनिधित्वपूर्ण तथा बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था में योगदान देने के लिए रचनात्मक चर्चाओं की उम्मीद है. 

शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न सदस्य देशों के नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकातों का भी कार्यक्रम है. ऐसे में शी जिनपिंग की भारत यात्रा पर दोनों देशों के संबंधों और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों को लेकर संभावित चर्चाओं पर भी नजर रहेगी. 

One thought on “18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping, जितिन प्रसाद ने किया स्वागत 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *