Indian Navy के लिए पहले सलेज बार्ज का हुआ जलावतरण, दो अन्य बार्ज की रखी गई कील

Indian Navy के लिए पहले सलेज बार्ज का हुआ जलावतरण, दो अन्य बार्ज की रखी गई कील

Indian Navy के लिए महाराष्ट्र के थाणे में 26 अक्टूबर 2026 को पहले सलेज बार्ज (Sullage Barge) का शुभारंभ किया गया. इसी कार्यक्रम में तीसरे सलेज बार्ज और पहले बॉटम ओपनिंग डंब बार्ज (Bottom Opening Dumb Barge) की कील भी रखी गई. इन बार्ज का निर्माण थाणे स्थित MSME शिपयार्ड सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (Suryadipta Projects Pvt Ltd) कर रही है.

इस कार्यक्रम में रियर एडमिरल कपिल मेहता, असिस्टेंट चीफ ऑफ वॉरशिप प्रोडक्शन एंड एक्विजिशन (ACWP&A), मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. पहले सलेज बार्ज का यार्ड नंबर 142 है, जबकि तीसरे सलेज बार्ज का यार्ड नंबर 144 और पहले बॉटम ओपनिंग डंब बार्ज का यार्ड नंबर 148 है.

वीडियो-SpokespersonNavy, @indiannavy

भारतीय नौसेना के अनुसार, इन बार्ज को स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया जा रहा है. इनका निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (IRS) के संबंधित नौसैनिक नियमों और विनियमों के अनुरूप किया जा रहा है.

ये बार्ज भारतीय नौसेना के विभिन्न प्लेटफॉर्म के संचालन में सहायता करेंगे. इनके इस्तेमाल से नौसेना के जहाजों और अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़े परिचालन कार्यों को समर्थन मिलेगा. साथ ही, ये बार्ज समुद्री प्रदूषण की रोकथाम से संबंधित अंतरराष्ट्रीय MARPOL नियमों के अनुपालन में भी सहायक होंगे.

Indian Navy के लिए पहले सलेज बार्ज का हुआ जलावतरण, दो अन्य बार्ज की रखी गई कील
फोटो -SpokespersonNavy, @indiannavy

इन बार्ज का निर्माण भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप स्वदेशी क्षमता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है. यह परियोजना भारतीय नौसेना की रक्षा क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की भागीदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *