UAE ने भारतीय पायलट Smit Machchhar को बहादुरी के लिए किया सम्मानित

UAE ने भारतीय पायलट Smit Machchhar को बहादुरी के लिए किया सम्मानित

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भारतीय पायलट कैप्टन Smit Machchhar और फ्लाईदुबई के चालक दल के सदस्यों को बहादुरी के लिए सम्मानित किया है. उन्हें 27 अक्टूबर 2026 को सितंबर में फ्लाइट FZ1073 में हुई घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके साहस और जिम्मेदारी के लिए First Class Order of Zayed II से सम्मानित किया गया. यह जानकारी दुबई मीडिया कार्यालय और UAE की आधिकारिक समाचार एजेंसी WAM ने दी.

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में हुई थी घटना

यह घटना 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई थी. विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था, तभी सह-पायलट ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला कर दिया. हमले में कैप्टन गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

इसके बावजूद कैप्टन मच्छर कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे. इससे विमान में मौजूद अन्य चालक दल के सदस्यों और यात्रियों को हस्तक्षेप करने का मौका मिला. उन्होंने मिलकर हमलावर को काबू करने में मदद की. इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर मोड़ा गया, जहां उसने सुरक्षित लैंडिंग की.

दुबई के क्राउन प्रिंस ने सौंपा सम्मान

UAE ने भारतीय पायलट Smit Machchhar को बहादुरी के लिए किया सम्मानित
फोटो – Dubai Media Office, DXBMediaOffice

UAE के राष्ट्रपति ने इस सम्मान की घोषणा की, जबकि पदक दुबई के क्राउन प्रिंस और UAE के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने प्रदान किए. उन्होंने चालक दल के साहस, पेशेवर रवैये और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी की सराहना की.

सम्मान समारोह में UAE के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. चालक दल के सदस्यों ने राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया और इस सम्मान पर गर्व जताया.

जांच में सामने आई थी हमले की गंभीरता

वीडियो – Dubai Media Office,DXBMediaOffice

घटना के बाद UAE के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की थी. बाद में UAE के अभियोजन पक्ष की जांच से संबंधित रिपोर्टों में कहा गया कि सह-पायलट ने विमान पर नियंत्रण हासिल करने और उसे तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त करने की योजना बनाई थी. इस मामले को संभावित बड़े हमले के प्रयास के रूप में देखा गया.

कैप्टन स्मित मच्छर और चालक दल के अन्य सदस्यों को दिया गया यह सम्मान विमान में सवार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके साहस और त्वरित कार्रवाई को मान्यता देता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *