Ethiopia को मिले रूस के Su-35 लड़ाकू विमान, चार S-400 एयर डिफेंस सिस्टम भी मिलेंगे

Ethiopia को मिले रूस के Su-35 लड़ाकू विमान, चार S-400 एयर डिफेंस सिस्टम भी मिलेंगे

Ethiopia ने रूस से Su-35 लड़ाकू विमानों की पहली खेप मिलने की घोषणा की है. इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के अनुसार, रूस के साथ हुए समझौते के तहत देश को पहले 12 Su-35 लड़ाकू विमान मिलने हैं. इसके अलावा, इथियोपिया को रूस से S-400 वायु रक्षा प्रणाली की चार बैटरियां भी मिलेंगी.

प्रधानमंत्री अबी अहमद ने कहा कि रूस ने निर्धारित कार्यक्रम से एक साल पहले लड़ाकू विमानों की आपूर्ति सुनिश्चित की है. उन्होंने इसके लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आभार जताया है. इन लड़ाकू विमानों को शामिल करने से इथियोपिया की सैन्य क्षमता मजबूत होगी और देश अपनी संप्रभुता तथा सुरक्षा की रक्षा करने में अधिक सक्षम होगा.

अबी अहमद ने इस उपलब्धि को इथियोपिया की रक्षा तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय स्थिरता और सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी. उन्होंने यह भी दावा किया कि इन विमानों के शामिल होने से इथियोपिया को उप-सहारा अफ्रीकी देशों के बीच हवाई युद्ध क्षमता के मामले में बढ़त मिलेगी.

Su-35 लड़ाकू विमान की क्या है खासियत?

Ethiopia को मिले रूस के Su-35 लड़ाकू विमान, चार S-400 एयर डिफेंस सिस्टम भी मिलेंगे
फोटो – Abiy Ahmed Ali, @AbiyAhmedAli

Su-35 रूस का बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है, जिसे 4++ पीढ़ी के लड़ाकू विमान के रूप में वर्गीकृत किया जाता है. यह हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमले करने में सक्षम है. इसमें उन्नत रडार, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और उच्च गतिशीलता जैसी क्षमताएं हैं. इन विशेषताओं के कारण यह हवाई मुकाबले के साथ-साथ विभिन्न सैन्य अभियानों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

इथियोपिया को क्यों चाहिए S-400 प्रणाली?

Ethiopia को मिले रूस के Su-35 लड़ाकू विमान, चार S-400 एयर डिफेंस सिस्टम भी मिलेंगे
फोटो – Abiy Ahmed Ali, @AbiyAhmedAli

S-400 रूस की लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली वायु रक्षा प्रणाली है. इसे लड़ाकू विमानों, क्रूज मिसाइलों और अन्य हवाई खतरों को निशाना बनाने के लिए विकसित किया गया है. इसकी तैनाती से इथियोपिया की हवाई क्षेत्र की निगरानी और संभावित हवाई हमलों से बचाव की क्षमता बढ़ सकती है.

हालांकि, प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार S-400 की चार बैटरियां इथियोपिया को मिलनी हैं, लेकिन उनकी आपूर्ति और तैनाती की समयसीमा सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *