Houthi का Saudi Arabia पर बड़ा हमला, Aramco और King Fahd Air Base को बनाया निशाना; 73 घायल
Yemen के हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को Saudi Arabia के दक्षिणी हिस्सों में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़े हमले का दावा किया है. हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरीअ ने कहा कि हमले में सऊदी तेल कंपनी अरामको की सुविधाओं और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया.
हूतियों के मुताबिक, अबहा और नजरान में अरामको की सुविधाओं, जिजान स्थित अरामको प्रतिष्ठान, इकोनॉमिक सिटी और खमिस मुशैत एयरबेस पर हमले किए गए. कुछ रिपोर्टों में अबहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और किंग खालिद एयर बेस को भी संभावित लक्ष्यों में बताया गया है.
हूती के हमलों में 73 लोग घायल
सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि हूती हमलों में 73 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. उनके अनुसार, हमलों ने अबहा, खमिस मुशैत, जिजान और नजरान में नागरिक तथा आर्थिक प्रतिष्ठानों को प्रभावित किया.
हूती प्रवक्ता ने दावा किया कि यह कार्रवाई सऊदी अरब द्वारा पिछले तीन दिनों में यमन के अलग-अलग हिस्सों में किए गए 121 हवाई हमलों के जवाब में की गई. हूती पक्ष ने कहा कि सऊदी हमलों में मारिब, अल-बायदा, अल-हुदायदाह, ताइज़ और अल-जौफ प्रांतों को निशाना बनाया गया.
सऊदी अरब ने हूती हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि वह अपनी संप्रभुता, नागरिकों और राष्ट्रीय संपत्तियों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार रखता है. रियाद ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हूती हमलों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील भी की है.
हूतियों और सऊदी अरब के बीच बढ़ता यह तनाव क्षेत्र में पहले से जारी संघर्ष को और गंभीर बना सकता है. खासतौर पर अरामको जैसी महत्वपूर्ण ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाए जाने के दावे ने चिंता बढ़ा दी है.
If you love slots then this is the place to be. The variety of games is insane and the bonuses are generous. Love taipan77slot.
Quick access and no hassle with the account setup. It’s rare to find such a user-friendly site these days. Glad I found yy567login.
Such a fun place to spend some time and make some extra cash. The community is great and the games are fair. Visit 888fbapp now.