पीएम Narendra Modi और Volodymyr Zelensk के बीच फोन पर हुई बातचीत, यूक्रेन ने युद्ध खत्म कराने में भारत से मांगा सहयोग

पीएम Narendra Modi और Volodymyr Zelensk के बीच फोन पर बातचीत, यूक्रेन ने युद्ध खत्म कराने में भारत से मांगा सहयोग

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 9 नवंबर 2026 को यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelensk से टेलीफोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रम, शांति प्रयासों और भारत-यूक्रेन के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की. बातचीत में जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी को हालिया कूटनीतिक घटनाक्रमों की जानकारी दी और युद्ध समाप्त कराने के प्रयासों में भारत की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान भारत के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण को दोहराते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकाला जाना चाहिए. उन्होंने शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों में योगदान देने के लिए भारत की तत्परता भी व्यक्त की.

जेलेंस्की ने बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को हालिया कूटनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यूक्रेन अबू धाबी में होने वाली बैठक के एजेंडे के प्रत्येक बिंदु पर सक्रिय रूप से तैयारी कर रहा है. जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन ने हमेशा रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाया है और रूस को भी तनाव कम करने के लिए इसी तरह की तत्परता दिखानी चाहिए.

काला सागर से अनाज निर्यात रोकने का मुद्दा उठाया

Vladimir Putin ने Volodymyr Zelenskyy को मॉस्को बुलाया, सुरक्षा की गारंटी देने का किया वादा
फोटो- एआई (सांकेतिक)

जेलेंस्की ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi पहले भी कई बार, यहां तक कि रूसी राष्ट्रपति से सीधे बातचीत में भी, यह कह चुके हैं कि अब युद्ध जारी रखने के बजाय इसे समाप्त करने का समय है. उन्होंने कहा कि भारत को यह पहचानने की जरूरत है कि युद्ध समाप्त कराने में वह कौन-से कदम उठा सकता है और दूसरे नेताओं के साथ किस तरह का संवाद कर सकता है.

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने खाद्य सुरक्षा को ऐसे ही एक संभावित क्षेत्र के रूप में रेखांकित किया. उन्होंने काला सागर के रास्ते अनाज निर्यात में रूस की ओर से पैदा की जा रही बाधाओं का मुद्दा उठाया. जेलेंस्की के मुताबिक, भारत खाद्य आपूर्ति के लिए सुरक्षित गलियारे स्थापित करने में मध्यस्थता करने को तैयार है और यूक्रेन इन प्रयासों को जारी रखने की उम्मीद करता है.

उन्होंने कहा कि समुद्री मार्गों में रुकावटों के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था और दुनिया भर में करोड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं. दोनों नेताओं ने इन मुद्दों सहित अन्य द्विपक्षीय मामलों पर अपनी-अपनी टीमों के बीच संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई.

भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय सहयोग पर भी चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत तथा यूक्रेन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की. दोनों नेताओं ने इस सहयोग को दोनों देशों के नागरिकों के पारस्परिक लाभ के लिए आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी हैं. भारत ने लगातार बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *