Gulf of Oman में US Army ने Iran जा रहे मालवाहक जहाज को बनाया निशाना, पांचवां जहाज निष्क्रिय

Gulf of Oman में US Army ने Iran जा रहे मालवाहक जहाज को बनाया निशाना, पांचवां जहाज निष्क्रिय

अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने 7 नवंबर को Gulf of Oman में एक वाणिज्यिक मालवाहक जहाज को निशाना बनाकर निष्क्रिय कर दिया. US Army के मुताबिक, जहाज के चालक दल ने बार-बार दी गई चेतावनियों को नजरअंदाज किया और ईरान के खिलाफ लगाए गए अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी का उल्लंघन करने की कई बार कोशिश की.

CENTCOM के अनुसार, सेंट किट्स एंड नेविस के झंडे वाला मालवाहक जहाज M/V Huda ईरान के एक बंदरगाह पर रुकने के बाद क्षेत्रीय जलक्षेत्र से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था. अमेरिकी सेना ने जहाज के चालक दल को लक्षित हिस्सों को खाली करने का निर्देश दिया. इसके बाद एक अमेरिकी सैन्य विमान ने जहाज के पिछले हिस्से (Stern) पर सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों से हमला किया, जिससे जहाज निष्क्रिय हो गया.

US Army ने 147 वाणिज्यिक जहाजों को अपना रास्ता बदलने का दिया निर्देश

वीडियो – U.S. Central Command,@CENTCOM

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी को सख्ती से लागू किया जा रहा है. CENTCOM के मुताबिक, जुलाई से अब तक अमेरिकी सेना ने नाकेबंदी के तहत 147 वाणिज्यिक जहाजों को अपना रास्ता बदलने का निर्देश दिया है, जिनका चालक दल इसका पालन कर चुका है. वहीं, निर्देशों का पालन नहीं करने वाले पांच मालवाहक जहाजों को निष्क्रिय किया गया है.

इसके अलावा, CENTCOM ने दावा किया कि अमेरिकी सेना पहले भी ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अरबों डॉलर के कथित गुप्त तेल परिवहन नेटवर्क से जुड़े 10 अन्य ईरानी वाणिज्यिक तेल टैंकरों को नष्ट कर चुकी है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के तटीय क्षेत्रों और आसपास के समुद्री रास्तों से गुजरने वाले सभी जहाजों के नाविकों को अमेरिकी सेना की नाकेबंदी संबंधी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है.

One thought on “Gulf of Oman में US Army ने Iran जा रहे मालवाहक जहाज को बनाया निशाना, पांचवां जहाज निष्क्रिय”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *