Rajnath Singh ने सिक्किम में सैनिकों के साथ मनाई दीपावली, जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की

Rajnath Singh ने सिक्किम में सैनिकों के साथ मनाई दीपावली, जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने 8 नवंबर 2026 को सिक्किम के अग्रिम क्षेत्रों में तैनात भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर (33 कोर) के जवानों के साथ दीपावली मनाई. इस दौरान उन्होंने शेराथांग में सैनिकों से मुलाकात की और देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनके समर्पण, साहस और सतर्कता की सराहना की. उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात सैनिक ही दीपावली की सबसे उज्ज्वल रोशनी हैं, जिनकी मुस्तैदी पूरे देश को सुरक्षा का भरोसा देती है.

इस दौरे पर रक्षा मंत्री के साथ थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन, 33 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मन राज सिंह मान और भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Rajnath Singh ने सिक्किम में सैनिकों के साथ मनाई दीपावली, जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की
फोटो – PRO, Defence, Guwahati, @prodefgau

सैनिकों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह एक दीपक बिना किसी अपेक्षा के अंधकार को दूर करता है, उसी तरह सैनिक भी बिना किसी प्रचार के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, ताकि देश के नागरिक शांति और सुरक्षा के साथ त्योहार मना सकें. उन्होंने कठिन उच्च पर्वतीय परिस्थितियों में सीमा की रक्षा कर रहे जवानों के व्यावसायिक कौशल, उच्च मनोबल और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की.

रक्षा मंत्री ने उन सैनिकों के त्याग को भी याद किया, जो अपने परिवारों से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा को व्यक्तिगत खुशियों और त्योहारों से ऊपर रखते हैं. उन्होंने जवानों से इसी उत्साह और समर्पण के साथ मातृभूमि की रक्षा करते रहने का आह्वान किया.

अनुशासन और साहस को बताया सैनिकों की सबसे बड़ी ताकत

Rajnath Singh ने सिक्किम में सैनिकों के साथ मनाई दीपावली, जवानों के साहस और समर्पण की सराहना कीRajnath Singh ने सिक्किम में सैनिकों के साथ मनाई दीपावली, जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की
फोटो – PRO, Defence, Guwahati, @prodefgau

राजनाथ सिंह ने कहा कि तकनीक कितनी भी उन्नत क्यों न हो जाए, लेकिन यदि किसी सैनिक में अनुशासन और साहस नहीं है तो उसका पूरा लाभ नहीं मिल सकता. उन्होंने कहा कि सैन्यकर्मियों का आचरण, वर्दी, भाषा और संयम स्थानीय समुदायों के बीच सेना की छवि निर्धारित करते हैं. उन्होंने शेराथांग और आसपास के क्षेत्रों में भारतीय सेना तथा स्थानीय आबादी के बीच विश्वास और सद्भाव के संबंधों को और मजबूत करने की अपील की.

शेराथांग युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Rajnath Singh ने सिक्किम में सैनिकों के साथ मनाई दीपावली, जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की
फोटो – PRO, Defence, Guwahati, @prodefgau

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने शेराथांग युद्ध स्मारक पहुंचकर राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने बाबा हरभजन सिंह स्मारक का भी दौरा किया और उन्हें नमन किया. बाबा हरभजन सिंह की विरासत आज भी इस क्षेत्र की सैन्य और नागरिक परंपराओं में विशेष स्थान रखती है.

शेराथांग युद्ध स्मारक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसे स्मारक केवल अतीत की घटनाओं और बलिदानों को याद करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे सामूहिक स्मृति को आकार देने के साथ राष्ट्रीय चेतना और गौरव को भी जागृत करते हैं.

उन्होंने बताया कि इस स्मारक में सम्मानित सैनिक देश के अलग-अलग हिस्सों, जैसे नागालैंड, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और असम से थे. इन वीर जवानों ने क्षेत्र, भाषा और समुदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर देशवासियों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. उन्होंने कहा कि यही एकता और निस्वार्थ सेवा भारत की आत्मा और मूल भावना है, जहां प्रत्येक नागरिक दूसरे भारतीय को अपने परिवार का हिस्सा मानता है.

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में 26 हजार शहीदों के नाम दर्ज

Rajnath Singh ने सिक्किम में सैनिकों के साथ मनाई दीपावली, जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की
फोटो – PRO, Defence, Guwahati, @prodefgau

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की स्थापना की, ताकि राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को सम्मानित किया जा सके.

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में लगभग 26,000 वीर सैनिकों के नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं. किसी शहीद सैनिक का नाम स्मारक पर देखकर उसके परिवार, रिश्तेदारों और पैतृक गांव के लोगों में गर्व की गहरी भावना पैदा होती है. उन्होंने कहा कि ऐसे स्मारक वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *