Oman पहुंचा INS Surat, भारत-ओमान नौसेना के बीच होगा ‘Naseem Al Bah’ अभ्यास

Oman पहुंचा INS Surat, भारत-ओमान नौसेना के बीच होगा ‘Naseem Al Bah’ अभ्यास

Indian Navy का युद्धपोत INS Surat 8 नवंबर 2026 को भारत और Oman की रॉयल नेवी के बीच होने वाले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘Naseem Al Bahr’ (समुद्री समीर) के 15वें संस्करण में भाग लेने के लिए ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचा. इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाएं समन्वित गश्त (कॉरपैट) भी करेंगी. इस दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और परिचालन समन्वय को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा.

अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ के तहत बंदरगाह और समुद्री चरणों में कई पेशेवर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. इनमें एक-दूसरे के नौसैनिक पोतों का दौरा, परिचालन संबंधी विचार-विमर्श और खेल गतिविधियां शामिल हैं. इन गतिविधियों के माध्यम से दोनों देशों की नौसेनाओं के कर्मियों को अपने अनुभव और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियां साझा करने का अवसर मिलेगा.

Oman पहुंचा INS Surat, भारत-ओमान नौसेना के बीच होगा ‘Naseem Al Bah’ अभ्यास
फोटो – पीआईबी

इसके अलावा, अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी परिचालन समन्वय और अंतर-संचालनीयता बढ़ाना तथा एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझना है.

आईएनएस सूरत की ओमान यात्रा भारत और ओमान के बीच मजबूत एवं दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी को दर्शाती है. यह साझेदारी दोनों देशों के बीच वर्षों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों पर आधारित है. यह यात्रा भारत सरकार के ‘महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के अनुरूप भी है.

इस दौरे से 24 नवंबर 2025 को आयोजित संयुक्त सैन्य सहयोग समिति (जेएमसीसी) की 13वीं बैठक के दौरान बनी सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने का भी अवसर मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *