Pakistan ने Afghanistan के कुनार और Paktika में किए Air strike; 3 लोगों की मौत

Pakistan ने Afghanistan के कुनार और पक्तिका में किए Air strike; 3 लोगों की मौत

Pakistan ने सोमवार, 21 सितंबर को Afghanistan के पूर्वी हिस्से में हवाई हमले किए है. अफगान अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी विमानों ने कुनार और Paktika प्रांत के सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया. कुनार प्रांत के नुरगल जिले में हुए हमले में कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

कुनार के नुरगल में घर पर हुआ हमला

कुनार के नुरगल जिले में सोमवार सुबह करीब 3 बजे हवाई हमला किया गया. इस हमले में एक घर को नुकसान पहुंचा और 3 नागरिकों की मौत हो गई. कुछ रिपोर्टों में मृतकों में दो महिलाओं के शामिल होने की बात कही गई है. कई अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है. कुनार के सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख नजीबुल्लाह हनीफ ने हमले की जानकारी दी है.

पक्तिका के बरमल में भी एयरस्ट्राइक

कुनार के अलावा पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में भी पाकिस्तानी विमानों द्वारा हमले किए जाने की खबर है. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, यहां करीब सुबह 4 बजे दो अलग-अलग स्थानों पर हमला हुआ. जिसमें एक खाली मकान और एक पुरानी दुकान को नुकसान पहुंचा, लेकिन इन हमलों में किसी के हताहत होने की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है. महत्वपूर्ण बात यह है कि 21 सितंबर की इन एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तान की सेना या ISPR की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से सीमा सुरक्षा और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को लेकर तनाव चल रहा है. पाकिस्तान का आरोप है कि TTP से जुड़े लड़ाके अफगानिस्तान में ठिकाने बनाकर पाकिस्तान में हमले करते हैं. तालिबान सरकार इन आरोपों को खारिज करती रही है.

आज के हवाई हमले ऐसे समय में हुए हैं जब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 19 सितंबर को एक पुलिस परिसर पर बड़ा हमला हुआ था. इस हमले में 21 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की AP ने रिपोर्ट की थी. पाकिस्तान ने इस हमले के पीछे अफगानिस्तान से जुड़े आतंकवादियों पर आरोप लगाया था, हालांकि किसी समूह ने तत्काल इसकी जिम्मेदारी नहीं ली थी.

डूरंड लाइन के आसपास गोलीबारी बढ़ने की खबर

हवाई हमलों के साथ ही पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा यानी डूरंड लाइन के आसपास भी पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और तालिबान बलों के बीच गोलीबारी बढ़ने की खबर है. हालांकि, हमले में इस्तेमाल किए गए विशिष्ट विमान, हथियार और पाकिस्तान की ओर से बताए गए आधिकारिक लक्ष्य की जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है.
लेकिन पाकिस्तान द्वारा किए गए इस हमले के बाद एक बार फिर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हालात बिगड़ने के आसार बन गए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *