BRICS Summit से इतर मोदी-पेजेश्कियन की मुलाकात, पश्चिम एशिया के हालात और India-Iran संबंधों पर चर्चा

ब्रिक्स सम्मेलन से इतर मोदी-पेजेश्कियन की मुलाकात, पश्चिम एशिया के हालात और India-Iran संबंधों पर चर्चा

नई दिल्ली में चल रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शुक्रवार को Iran के राष्ट्रपति डॉ. Masoud Pezeshkian से मुलाकात की है. दोनों नेताओं के बीच दो सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी मुलाकात है. इससे पहले 31 अगस्त 2026 को बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी.

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद ब्रिक्स से जुड़ी बैठकों में ईरान की नियमित और उच्चस्तरीय भागीदारी की सराहना की. उन्होंने कहा कि वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता की भावना को मजबूत करने में ब्रिक्स की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है.

ब्रिक्स सम्मेलन से इतर मोदी-पेजेश्कियन की मुलाकात, पश्चिम एशिया के हालात और India-Iran संबंधों पर चर्चा
फोटो क्रेडिट- नरेन्द्र मोदी- X (ट्विटर)

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम के नेताओं के सत्र में राष्ट्रपति पेजेश्कियन की भागीदारी के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया. दोनों देशों के बीच बहुपक्षीय मंचों पर आपसी हित के मुद्दों को लेकर जारी सहयोग पर भी चर्चा हुई. प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स समेत विभिन्न बहुपक्षीय संगठनों में भारत और ईरान के बीच सहयोग की सराहना की.

पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर जोर

बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति भी प्रमुख चर्चा का विषय रही. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के इस लगातार कायम रुख को दोहराया कि क्षेत्र से जुड़े सभी मुद्दों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से किया जाना चाहिए. उन्होंने पश्चिम एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया.

ब्रिक्स सम्मेलन से इतर मोदी-पेजेश्कियन की मुलाकात, पश्चिम एशिया के हालात और India-Iran संबंधों पर चर्चा
फोटो क्रेडिट- नरेन्द्र मोदी- X (ट्विटर)

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में नौवहन और वाणिज्य की स्वतंत्रता बनाए रखने के साथ-साथ समुद्री यात्रियों की सुरक्षा और उनके कल्याण को सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी जोर दिया. दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब पश्चिम एशिया की स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े मुद्दे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार महत्वपूर्ण बने हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *