India-US defense deal को नई मजबूती, M777A2 हॉवित्जर के लिए 230 मिलियन डॉलर के पैकेज को मंजूरी की तैयारी

भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को मजबूती, M777A2 हॉवित्जर के लिए 230 मिलियन डॉलर के मेंटेनेंस पैकेज को मंजूरी की तैयारी

India और US के बीच रक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है. इसी कड़ी में अमेरिका ने भारत के M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर (ULH) तोपों के लिए करीब 230 मिलियन डॉलर (लगभग 1,900 करोड़ रुपये) के सस्टेनमेंट पैकेज की बिक्री को आगे बढ़ाने की घोषणा की है.

अमेरिकी पक्ष के अनुसार, यह प्रस्तावित सौदा भारत की रक्षा क्षमता को बनाए रखने और इन अत्याधुनिक हल्की तोपों की परिचालन तैयारी (operational readiness) सुनिश्चित करने में मदद करेगा. साथ ही यह सौदा अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप भी बताया गया है.

M777A2 हॉवित्जर भारतीय सेना की महत्वपूर्ण आर्टिलरी ताकत का हिस्सा है. इन हल्की तोपों को खासतौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों, जैसे लद्दाख और पहाड़ी सीमाओं, में तेजी से तैनाती के लिए डिजाइन किया गया है. इसका वजन पारंपरिक तोपों की तुलना में काफी कम है, जिससे इन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए भी दुर्गम इलाकों तक पहुंचाया जा सकता है.

भारत ने अमेरिका की कंपनी BAE Systems से M777A2 हॉवित्जर हासिल किए थे. ये तोपें भारतीय सेना की फायरपावर क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही हैं.

इस सस्टेनेंस पैकेज में स्पेयर पार्ट्स, रखरखाव सहायता, तकनीकी सहयोग और अन्य जरूरी सेवाएं शामिल होने की उम्मीद है, जिससे भारतीय सेना लंबे समय तक इन तोपों को प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर सकेगी.

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में तेजी आई है. दोनों देश हथियारों, सैन्य तकनीक और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र में लगातार करीब आ रहे हैं. M777A2 के लिए यह नया पैकेज इसी बढ़ती रक्षा साझेदारी का एक और उदाहरण माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *