US ने भारत के Apache हेलीकॉप्टर और M777 होवित्जर सपोर्ट डील को दी मंजूरी, 428 मिलियन डॉलर का रक्षा पैकेज

अमेरिका ने भारत के Apache हेलीकॉप्टर और M777 होवित्जर सपोर्ट डील को दी मंजूरी, 428 मिलियन डॉलर का रक्षा पैकेज

भारत और US के बीच रक्षा साझेदारी एक बार फिर मजबूत होती दिखाई दे रही है. अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत के लिए दो बड़े Foreign Military Sales (FMS) पैकेज को मंजूरी दे दी है. इन डील्स में भारतीय सेना के AH-64E Apache अटैक हेलीकॉप्टरों और M777A2 Ultra-Light Howitzer तोपों के लिए sustainment और follow-on support services शामिल हैं.

इन दोनों पैकेजों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 428.2 मिलियन डॉलर बताई गई है. अब इन प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति के लिए अमेरिकी कांग्रेस के पास भेजा गया है.

Apache हेलीकॉप्टरों के लिए 198.2 मिलियन डॉलर का पैकेज

अमेरिका ने भारतीय सेना के AH-64E Apache हेलीकॉप्टर बेड़े के लिए लगभग 198.2 मिलियन डॉलर की follow-on support डील को मंजूरी दी है.

इस पैकेज में Spare parts और replacement components, Ground handling equipment, Technical documentation, Engineering और logistics support, Repair और maintenance services, Software support और training assistance शामिल हैं.

भारत ने अमेरिका से कुल 28 Apache हेलीकॉप्टर खरीदे थे. इनमें 22 हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना के पास हैं जबकि 6 Apache भारतीय सेना के लिए लिए गए थे. Apache दुनिया के सबसे घातक attack helicopters में गिना जाता है और यह anti-tank missions, close air support और high-intensity battlefield operations में बेहद प्रभावी माना जाता है.

M777A2 Ultra-Light Howitzers के लिए 230 मिलियन डॉलर का sustainment support

अमेरिका ने भारत के Apache हेलीकॉप्टर और M777 होवित्जर सपोर्ट डील को दी मंजूरी, 428 मिलियन डॉलर का रक्षा पैकेज

इसके साथ ही अमेरिका ने भारतीय सेना की M777A2 Ultra-Light Howitzer तोपों के लिए लगभग 230 मिलियन डॉलर के sustainment support पैकेज को भी मंजूरी दी है.

इस पैकेज में Spare parts, Barrel और firing system support,  Maintenance tools, Repair facilities, Technical assistance,Training support और Logistics services शामिल हैं.

M777A2 दुनिया की सबसे हल्की 155mm howitzer तोपों में शामिल है. इसका वजन कम होने की वजह से इसे Chinook हेलीकॉप्टरों के जरिए पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में तेजी से तैनात किया जा सकता है. भारत ने इन तोपों को खासतौर पर चीन सीमा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात किया है.

भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह डील?

अमेरिका ने भारत के Apache हेलीकॉप्टर और M777 होवित्जर सपोर्ट डील को दी मंजूरी, 428 मिलियन डॉलर का रक्षा पैकेज

यह डील सिर्फ हथियारों की खरीद नहीं बल्कि operational readiness बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है. आधुनिक युद्ध में किसी भी advanced platform की असली ताकत उसके लंबे समय तक operational बने रहने में होती है.

Apache हेलीकॉप्टर और M777 होवित्जर दोनों भारतीय सेना की frontline combat capabilities का अहम हिस्सा बन चुके हैं. ऐसे में spare parts, maintenance और technical support की लगातार उपलब्धता बेहद जरूरी है.

विशेषज्ञों के अनुसार,

  • इससे भारतीय सेना की combat readiness मजबूत होगी
  • चीन और पाकिस्तान के खिलाफ deterrence capability बढ़ेगी
  • Indo-Pacific क्षेत्र में भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग और मजबूत होगा
  • High-altitude warfare में भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी

US ने क्या कहा?

अमेरिकी Defense Security Cooperation Agency (DSCA) के अनुसार यह प्रस्ताव “भारत की सुरक्षा क्षमता को मजबूत करेगा और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा.

अमेरिका ने यह भी कहा कि भारत Indo-Pacific क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण strategic partner है और यह डील अमेरिका की विदेश नीति तथा राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप है.

रणनीतिक संकेत भी बेहद अहम

यह मंजूरी ऐसे समय पर आई है जब भारत तेजी से अपनी सैन्य क्षमताओं का आधुनिकीकरण कर रहा है. चीन के साथ सीमा तनाव, हिंद महासागर में बढ़ती सैन्य गतिविधियां और भविष्य के high-tech warfare को देखते हुए भारत advanced platforms के sustainment पर विशेष ध्यान दे रहा है.

विशेष बात यह है कि अमेरिका अब सिर्फ हथियार बेचने तक सीमित नहीं है, बल्कि long-term maintenance ecosystem और operational support के जरिए भारत के साथ गहरी रक्षा साझेदारी बना रहा है.

One thought on “US ने भारत के Apache हेलीकॉप्टर और M777 होवित्जर सपोर्ट डील को दी मंजूरी, 428 मिलियन डॉलर का रक्षा पैकेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *