Russia के भीतर 1,100 किमी दूर तक Ukraine का बड़ा Drone हमला, तेल टर्मिनल और सैन्य ठिकाने निशाने पर

यूक्रेन का रूस पर 1,100 किमी दूर तक हमला, तेल टर्मिनल और सैन्य ठिकाने बने निशाना

Ukraine ने दावा किया है कि उसकी सुरक्षा एजेंसियों और सैन्य बलों ने Russia के भीतर लंबी दूरी के कई सफल हमले किए हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने कहा कि इन अभियानों में रूस के रणनीतिक सैन्य और औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाया गया.

ज़ेलेंस्की के अनुसार, हमलों को यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU), अनमैन्ड सिस्टम्स फोर्सेज, स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेज, डिफेंस इंटेलिजेंस और स्टेट बॉर्डर गार्ड सर्विस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया.

यूक्रेन ने दावा किया कि हमलों में रूस के Petersburg Oil Terminal को निशाना बनाया गया, जो रूस के तेल उद्योग का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक यह लक्ष्य यूक्रेन की सीमा से लगभग 1,100 किलोमीटर दूर स्थित है.

इसके अलावा, Kronstadt Naval Base के सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए. क्रोनश्टाट रूस की नौसैनिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार माना जाता है.

यूक्रेन ने यह भी दावा किया कि रूस के Tambov Oblast क्षेत्र में स्थित एक हथियार निर्माण से जुड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान को भी निशाना बनाया गया. यह स्थान फ्रंटलाइन से लगभग 600 किलोमीटर दूर बताया गया है.

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की लंबी दूरी की हमले करने की रणनीति सफलतापूर्वक लागू की जा रही है और इसका उद्देश्य रूस की युद्ध क्षमता को कमजोर करना तथा शांति की दिशा में दबाव बढ़ाना है.

हालांकि, रूस की ओर से इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि या नुकसान के आधिकारिक आंकड़े अभी तक जारी नहीं किए गए हैं. यूक्रेन और रूस दोनों पक्षों के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना बाकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *