भारत में बनेगा 70 मिमी रॉकेट सिस्टम, KSSL और Thales ने की रणनीतिक साझेदारी
Kalyani Strategic Systems Limited (KSSL) और फ्रांस की रक्षा कंपनी Thales ने भारत में 70-मिमी रॉकेट सिस्टम के लिए उन्नत औद्योगिक क्षमता स्थापित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है.
यह साझेदारी KSSL और Thales के बीच पिछले एक दशक से चले आ रहे सहयोग पर आधारित है. इसके तहत Thales अपनी युद्ध-परीक्षित 70-मिमी रॉकेट तकनीक और KSSL अपनी विनिर्माण, एकीकरण तथा परीक्षण क्षमताओं का इस्तेमाल करेगी. इसका उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के साथ-साथ वैश्विक बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत में एक मजबूत औद्योगिक क्षमता विकसित करना है.
इस सहयोग के तहत तकनीक हस्तांतरण और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा साथ ही, 70-मिमी रॉकेट सिस्टम के लिए भारत में एक मजबूत स्वदेशी सप्लाई चेन विकसित करने पर भी जोर रहेगा.

KSSL और FN Herstal के बीच भी MoU
इसके अलावा KSSL ने बेल्जियम की हथियार निर्माता कंपनी FN Herstal के साथ भी एक Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते को भारत के रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

KSSL के अनुसार, FN Herstal के साथ सहयोग से टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, स्थानीय उत्पादन और स्वदेशी सप्लाई चेन को बढ़ावा मिलेगा. इससे भारत में रक्षा उपकरणों के निर्माण की क्षमता बढ़ाने और देश को एक विश्वसनीय रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी.
दोनों सहयोगों को आत्मनिर्भर भारत और Make in India for the World की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है.
One thought on “भारत में बनेगा 70 मिमी रॉकेट सिस्टम, KSSL और Thales ने की रणनीतिक साझेदारी”