Indian Air Force ने स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम ‘Khagantak-243’ का सफल ड्रॉप परीक्षण किया
Indian Air Force ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किए गए लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम (Long Range Glide Bomb) ‘Khagantak-243’ का सफल ड्रॉप परीक्षण किया है. भारतीय वायुसेना के अनुसार, इस परीक्षण के दौरान निर्धारित सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया गया है. यह उपलब्धि भारतीय वायुसेना और भारतीय रक्षा उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.
वायुसेना ने कहा कि इस परीक्षण के साथ आत्मनिर्भर भारत के तहत देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को नई मजबूती मिली है। ‘खगंतक-243’ के सफल परीक्षण को भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता में नई ऊंचाई हासिल करने वाली उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.

‘खगंतक-243’ एक स्टैंड-ऑफ ग्लाइड हथियार है, जिसे विमान से दूर स्थित लक्ष्यों पर सटीक हमला करने के लिए विकसित किया गया है. इसके इस्तेमाल से लड़ाकू विमान को दुश्मन की वायु रक्षा प्रणाली की प्रभावी मारक सीमा में गए बिना लक्ष्य पर हमला करने की क्षमता मिलती है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस हथियार का विकास भारतीय निजी क्षेत्र और रक्षा उद्योग की भागीदारी के साथ किया गया है.