GSLV-F17 ने EOS-05 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाया, PM मोदी ने ISRO को दी बधाई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के लिए बड़ी सफलता सामने आई है. GSLV-F17 ने अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा करते हुए EOS-05 सैटेलाइट को निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है. ISRO ने मिशन की सफलता की पुष्टि करते हुए लॉन्च के कुछ यादगार पलों को भी साझा किया है.
ISRO ने कहा, “Mission Success!” GSLV-F17 ने सफलतापूर्वक अपने मिशन को पूरा किया और EOS-05 को उसकी निर्धारित कक्षा में पहुंचाया. संगठन ने रॉकेट के सफल लिफ्ट-ऑफ के दौरान के कुछ यादगार क्षणों को भी साझा किया.

इस मिशन के सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों और पूरी टीम को बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि GSLV-F17 के जरिए EOS-05 का सफल प्रक्षेपण देश की बढ़ती तकनीकी क्षमता, नवाचार और अंतरिक्ष क्षेत्र में उत्कृष्टता को दर्शाता है.
प्रधानमंत्री ने ISRO और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारी की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच सहयोग भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ताकत और व्यापक स्तर प्रदान कर रहा है. EOS-05 एक इमेजिंग सैटेलाइट है, जिसे GSLV-F17 के माध्यम से जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित किया गया. यह मिशन भारत की उपग्रह प्रक्षेपण और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.
प्रधानमंत्री ने इस सफल मिशन के लिए ISRO के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और इससे जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं और इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया.