AMCA Project में बड़ा कदम,भारत के 5th Generation Stealth Fighter Jet के लिए जारी हुआ RFP

AMCA प्रोजेक्ट

भारत के महत्वाकांक्षी Advanced Medium Combat Aircraft (AMCA) प्रोजेक्ट ने अब एक बड़ा पड़ाव पार कर लिया है. रक्षा मंत्रालय ने देश के स्वदेशी 5th Generation Stealth Fighter Jet कार्यक्रम के लिए Request for Proposal (RFP) जारी कर दिया है. यह RFP तीन भारतीय निजी सेक्टर कंसोर्टियम को भेजा गया है, जो अब AMCA के prototype development की दौड़ में शामिल होंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनमें Tata Advanced Systems, Larsen & Toubro (L&T) + Bharat Electronics Limited (BEL) और Bharat Forge + BEML consortium शामिल हैं.

AMCA भारत का पहला स्वदेशी 5th-generation stealth fighter aircraft होगा, जिसे DRDO के तहत काम करने वाली Aeronautical Development Agency (ADA) विकसित कर रही है. इस फाइटर जेट को stealth capability, internal weapon bay, advanced sensor fusion, AESA radar और AI-assisted combat systems जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस किया जाएगा.

भारत का AMCA प्रोजेक्ट

यह प्रोजेक्ट भारत के रक्षा क्षेत्र में एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार इतने बड़े लड़ाकू विमान कार्यक्रम में निजी कंपनियों को अहम भूमिका दी जा रही है. अब तक ऐसे प्रोजेक्ट्स में मुख्य भूमिका सरकारी कंपनी HAL की रहती थी, लेकिन इस बार सरकार private sector participation को बढ़ावा दे रही है.

रिपोर्ट्स के अनुसार चुनी गई कंपनियों को AMCA के पांच prototype तैयार करने होंगे. इस पूरे development phase की लागत लगभग ₹15,000 करोड़ बताई जा रही है.

AMCA को भारतीय वायुसेना की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. यह विमान दुश्मन के radar से बचते हुए deep strike missions, air superiority operations और network-centric warfare में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. विशेषज्ञों का मानना है कि AMCA के आने से भारतीय वायुसेना की ताकत में बड़ा इजाफा होगा और भारत अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा, जिनके पास स्वदेशी stealth fighter technology है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक AMCA prototype rollout 2028-29 तक हो सकता है, जबकि इसकी पहली उड़ान 2029 के आसपास होने की संभावना है. भारतीय वायुसेना में इसकी induction 2034 के आसपास शुरू हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *