Australia को मिला 14वां P-8A Poseidon विमान, समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी ताकत हुई मजबूत
Australia ने अपनी समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी क्षमता को और मजबूत करते हुए P-8A Poseidon बेड़े का 14वां विमान शामिल कर लिया है. यह नया विमान दक्षिण ऑस्ट्रेलिया स्थित RAAF Base Edinburgh पहुंच चुका है, जहां इसे रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स (RAAF) की No. 11 Squadron, No. 12 Squadron और No. 292 Squadron द्वारा संचालित किया जाएगा.

P-8A Poseidon एक अत्याधुनिक maritime patrol और reconnaissance aircraft है, जिसे अमेरिकी कंपनी Boeing ने विकसित किया है. यह विमान Boeing 737-800ERX प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसे विशेष रूप से समुद्री निगरानी, पनडुब्बी रोधी युद्ध (Anti-Submarine Warfare), anti-surface warfare, intelligence gathering और search and rescue मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है.

ऑस्ट्रेलिया ने इन विमानों को AIR7000 Phase 2B कार्यक्रम के तहत शामिल किया है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य देश की पुरानी AP-3C Orion समुद्री गश्ती विमानों की जगह नई पीढ़ी के निगरानी प्लेटफॉर्म तैनात करना है.
सरकारी जानकारी के अनुसार, आने वाले समय में P-8A Poseidon बेड़े में कई अपग्रेड भी किए जाएंगे. इन अपग्रेड्स से विमानों की anti-submarine warfare, maritime strike और intelligence capabilities को और ज्यादा उन्नत बनाया जाएगा. साथ ही इस परियोजना में ऑस्ट्रेलियाई रक्षा उद्योग की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी, जिसमें 1 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश शामिल है.

P-8A Poseidon लंबी दूरी तक समुद्री क्षेत्रों की निगरानी करने में सक्षम है और यह टॉरपीडो, एंटी-शिप मिसाइल तथा विभिन्न सेंसर सिस्टम से लैस हो सकता है. इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ती सामरिक चुनौतियों और समुद्री गतिविधियों के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए यह विमान बेहद अहम माना जा रहा है.