Indian Waters में घुसी पाकिस्तानी नाव को Indian Coast Guard ने पकड़ा, 9 क्रू मेंबर हिरासत में

समंदर में सतर्क भारत, 9 पाकिस्तानी क्रू वाली नाव पर Coast Guard की कार्रवाई

अरब सागर में भारतीय समुद्री सुरक्षा को लेकर Indian Coast Guard (ICG) ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और ताकत का प्रदर्शन किया है. 14 जनवरी 2026 की रात, गश्त पर तैनात एक Indian Coast Guard Ship ने International Maritime Boundary Line (IMBL) के पास भारतीय जलसीमा के भीतर एक पाकिस्तानी फिशिंग बोट को संदिग्ध गतिविधियों के साथ देखा.

जैसे ही ICG जहाज ने नाव को चुनौती दी, पाकिस्तानी नाव ने पाकिस्तान की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन Coast Guard के जहाज ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाव को भारतीय जलक्षेत्र में ही इंटरसेप्ट और बोर्ड कर लिया.

इस नाव का नाम AL-MADINA है. जबकि इस नाव पर 09 पाकिस्तानी क्रू मेंबर मौजूद थे. ICG द्वारा नाव की तलाशी (Rummaging) के बाद उसे Porbandar की ओर ले जाया जा रहा है, जहाँ संबंधित सुरक्षा एजेंसियाँ संयुक्त रूप से पूछताछ और जांच करेंगी. इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रकार की तस्करी, जासूसी या समुद्री घुसपैठ की आशंका को पूरी तरह खारिज किया जा सके.

समुद्री सुरक्षा पर कड़ा संदेश

यह ऑपरेशन एक बार फिर साबित करता है कि Indian Coast Guard भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए 24×7 अलर्ट है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *