Indian Coast Guard ने Jindal Steel के साथ किया समझौता, स्वदेशी मरीन-ग्रेड स्टील के उत्पादन पर जोर
Indian Coast Guard (ICG) ने रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और देश में जहाज निर्माण की क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इसके तहत भारतीय तटरक्षक बल ने 3 नवंबर 2026 को Jindal Steel Limited के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए.
इस समझौते का उद्देश्य जहाज निर्माण के लिए मरीन-ग्रेड स्टील के स्वदेशी विनिर्माण और उसकी आपूर्ति को बढ़ावा देना है. समझौते पर भारतीय तटरक्षक बल के उप महानिदेशक (मटेरियल एवं मेंटेनेंस) और जिंदल स्टील लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड (सेल्स एंड मार्केटिंग- प्लेट्स एंड रेल्स) एसके प्रधान ने हस्ताक्षर किए.
इस समझौते से जहाज निर्माण के लिए आवश्यक विशेष गुणवत्ता वाले स्टील की घरेलू स्तर पर उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी. साथ ही, यह रक्षा क्षेत्र और निजी उद्योग के बीच बढ़ते सहयोग को भी दर्शाता है.
भारतीय तटरक्षक बल ने इस पहल को स्वदेशी विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने वाला कदम बताया है.