Nigeria में अपहृत छात्रों का रेस्क्यू, बचे हुए 130 छात्र और स्टाफ रिहा
Nigeria में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अपहृत किए गए बचे हुए 130 छात्रों और स्कूल स्टाफ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है. पुलिस और राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है. इसके साथ ही नवंबर में हुए इस बड़े स्कूल अपहरण मामले का अंत हो गया है.
यह अपहरण 21 नवंबर को नाइजर राज्य के एक कैथोलिक बोर्डिंग स्कूल से हुआ था, जब हथियारबंद बंदूकधारियों ने 300 से अधिक छात्रों और 12 स्टाफ सदस्यों को अगवा कर लिया था.
50 छात्र किसी तरह भागकर सुरक्षित लौट आए
घटना के तुरंत बाद करीब 50 छात्र किसी तरह भागकर सुरक्षित लौट आए थे. इसके बाद दिसंबर की शुरुआत में सुरक्षा बलों ने लगभग 100 छात्रों को अलग-अलग अभियानों में मुक्त कराया, जबकि अब अंतिम चरण में शेष 130 अपहृत लोगों को भी रिहा कर दिया गया है.
अधिकारियों के मुताबिक यह रेस्क्यू मिलिट्री इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन के जरिए किया गया. फिलहाल अपहरणकर्ताओं के बारे में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.
रिहा किए गए छात्रों को नाइजर राज्य की राजधानी मिना ले जाया जाएगा, जहां वे अपने परिवारों से मिल सकेंगे. यह रिहाई क्रिसमस से पहले हुई, जिससे परिवारों ने राहत की सांस ली है.
गौरतलब है कि नाइजीरिया के उत्तरी इलाकों में स्कूलों से बच्चों के अपहरण की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं, जहां सशस्त्र गिरोह अक्सर फिरौती के लिए छात्रों को निशाना बनाते हैं. यह घटना एक बार फिर देश की गंभीर सुरक्षा चुनौतियों को उजागर करती है.
488bet777. Big numbers, big potential, right? I’m hoping for some decent odds here. Let’s roll! 488bet777