Nigeria में ISIS पर बड़ा एयरस्ट्राइक, टॉप आतंकी Abu-Bilal al-Minuki मारा गया

नाइजीरिया में ISIS पर बड़ा एयरस्ट्राइक, टॉप आतंकी Abu-Bilal al-Minuki मारा गया

Nigeria में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बीती रात सुरक्षा बलों ने ISIS के ठिकानों पर बड़ा ऑपरेशन चलाया. यह कार्रवाई देश के उत्तर-पूर्वी इलाके में की गई, जहां ISIS से जुड़े आतंकियों की बड़ी मौजूदगी बताई जा रही थी.

रिपोर्ट्स के अनुसार इस ऑपरेशन में कई “हाई वैल्यू टारगेट” आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें ISIS का कुख्यात कमांडर Abu-Bilal al-Minuki भी शामिल बताया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि यह आतंकी लंबे समय से इलाके में हमलों और भर्ती नेटवर्क को संचालित कर रहा था.

ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के कई ठिकानों को भी तबाह किया गया. सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि बचे हुए आतंकियों को पकड़कर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके.

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी हिस्से में ISIS और Boko Haram जैसे आतंकी संगठनों की गतिविधियां लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बनी हुई हैं. हाल के महीनों में सेना ने आतंकियों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन चलाए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *