Indian Navy के लिए लॉन्च हुआ NGOPV ‘Sanghmitra’, समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

भारतीय नौसेना के लिए लॉन्च हुआ NGOPV ‘Sanghmitra’, समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

Indian Navy के लिए बनाए जा रहे Next Generation Offshore Patrol Vessel (NGOPV) Yard 3039 ‘Sanghmitra’ को M/s GRSE, Kolkata में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया. इस अवसर पर समारोह में Vice Chief of the Naval Staff Vice Admiral Sanjay Vatsayan तथा उनकी पत्नी Mrs Sarita Vatsayan उपस्थित रहीं. लॉन्चिंग समारोह पूर्ण नौसैनिक परंपराओं और सैन्य सम्मान के साथ आयोजित किया गया.

‘Sanghmitra’ भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए जा रहे 11 Next Generation Offshore Patrol Vessels कार्यक्रम का हिस्सा है, जिनका निर्माण Goa Shipyard Limited (GSL) और GRSE द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है. ये अत्याधुनिक स्वदेशी युद्धपोत समुद्री निगरानी, खोज एवं बचाव अभियान (SAR), एंटी-पायरेसी ऑपरेशन, समुद्री सुरक्षा, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) जैसी बहु-आयामी भूमिकाओं में तैनात किए जाएंगे.

भारतीय नौसेना के लिए लॉन्च हुआ NGOPV ‘Sanghmitra’, समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

यह पोत भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित नाम ‘Sanghmitra’ धारण करता है, जो सम्राट अशोक की पुत्री के नाम पर रखा गया है. जहाज के क्रेस्ट में Ursa Major तारामंडल और लाल-सफेद लाइटहाउस को दर्शाया गया है, जो मार्गदर्शन, सतर्कता और समुद्री सुरक्षा का प्रतीक है.

भारतीय नौसेना के लिए लॉन्च हुआ NGOPV ‘Sanghmitra’, समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

NGOPV परियोजना भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अंतर्गत स्वदेशी रक्षा निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है. इस परियोजना के माध्यम से भारतीय नौसेना की समुद्री परिचालन क्षमता और क्षेत्रीय सुरक्षा उपस्थिति को और अधिक मजबूती मिलेगी.

One thought on “Indian Navy के लिए लॉन्च हुआ NGOPV ‘Sanghmitra’, समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *