Israel खरीदेगा 12 नए Apache Attack Helicopter, अमेरिका के साथ रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर

Indian Army Gets Apache AH-64E!

Israel ने अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने के लिए अमेरिका से 12 आधुनिक Apache Attack Helicopter खरीदने का समझौता किया है. इजरायल के रक्षा मंत्रालय (IMOD) और अमेरिकी पेंटागन के बीच हुए इस समझौते के तहत बोइंग द्वारा निर्मित अपाचे हेलीकॉप्टरों के ‘इको’ (Echo) वेरिएंट की खरीद की जाएगी. इन हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति अगले दशक की शुरुआत में होने की योजना है.

इजरायल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) अमीर बाराम ने अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मंत्रालय के अमेरिकी मिशन को निर्देश दिया था. इजरायली सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.

Israel की जरूरतों के मुताबिक तैयार किया गया समझौता

ऑस्ट्रेलिया को मिले पहले AH-64E Apache अटैक हेलीकॉप्टर – Tiger को रिप्लेस करेगा ‘Project Land 4503’

इस समझौते को इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से तैयार किया है. इजरायल के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इसकी शर्तों और क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार करने में अमेरिका स्थित मंत्रालय के मिशन और बजट विभाग ने प्रमुख भूमिका निभाई. इन 12 हेलीकॉप्टरों का निर्माण अमेरिकी कंपनी बोइंग करेगी. समझौते में अपाचे के ‘इको’ वेरिएंट को शामिल किया गया है, जिसे इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर का नवीनतम और सबसे उन्नत मॉडल बताया है.

इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने इस समझौते के बाद अमेरिकी प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. मंत्रालय ने कहा कि वह इजरायल की सुरक्षा जरूरतों के लिए अमेरिका के निरंतर समर्थन की सराहना करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *