Israel का बड़ा सैन्य विस्तार: 118 अरब डॉलर का डिफेंस बूस्ट, F-35 और F-15IA जेट्स की खरीद मंजूर

Israel ने अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने करीब 350 अरब शेकेल (लगभग 118.9 अरब डॉलर) के रक्षा बजट विस्तार को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत नए फाइटर जेट्स की खरीद और लंबी अवधि की सैन्य तैयारी शामिल है.

Israel के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि देश ने अमेरिकी कंपनियों Lockheed Martin और Boeing से दो नए स्क्वाड्रन फाइटर जेट्स खरीदने के समझौते को अंतिम मंजूरी दे दी है. इस डील के तहत अत्याधुनिक F-35 Lightning II और F-15IA लड़ाकू विमान शामिल होंगे.

रक्षा मंत्री Israel Katz ने कहा कि यह फैसला ईरान के साथ हालिया संघर्ष से मिले “ऑपरेशनल सबक” के आधार पर लिया गया है. उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में मल्टी-फ्रंट युद्ध की स्थिति को देखते हुए सैन्य क्षमताओं का तेजी से विस्तार जरूरी है.

ईरान संघर्ष के बाद इज़राइल का बड़ा फैसला, F-35 और F-15IA जेट्स के साथ एयर पावर मजबूत करने पर फोकस

वहीं, प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने कहा कि यह रक्षा बजट सिर्फ जेट्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इज़राइल “गेम-चेंजर” नई पीढ़ी के विमान भी विकसित करेगा. उन्होंने यह भी जोर दिया कि देश अब हथियार और मिसाइल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से काम करेगा, ताकि अन्य देशों पर निर्भरता कम हो सके.

सरकार के अनुसार, यह पूरा प्लान “Magen Israel” नामक दीर्घकालिक सैन्य कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका मकसद इज़राइल डिफेंस फोर्सेज की तकनीकी बढ़त को बनाए रखना है.

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब गाजा में जारी सैन्य अभियान के बाद कई देशों ने इज़राइल को हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई सीमित करने की चेतावनी दी है. साथ ही, मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिकी इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी की बात भी सामने आई है.

इस नए रक्षा निवेश से साफ है कि इज़राइल आने वाले वर्षों में न केवल अपनी वायु शक्ति को बढ़ाने जा रहा है, बल्कि घरेलू रक्षा उत्पादन को भी नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी कर चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *