Indian Navy को मिला ‘Mahendragiri’ स्टेल्थ फ्रिगेट, समुद्री ताकत में बड़ा इजाफा
भारत की समुद्री ताकत को एक और बड़ा बूस्ट मिला है. Mazagon Dock Shipbuilders Limited (MDL) ने आज प्रोजेक्ट 17A (P17A) क्लास की चौथी स्टेल्थ फ्रिगेट महेंद्रगिरि (Mahendragiri) को आधिकारिक रूप से Indian Navy को सौंप दिया.
इस दौरान जहाज की स्वीकृति से जुड़े दस्तावेज (D448) पर कैप्टन जगमोहन (CMD, MDL) और रियर एडमिरल गौतम मारवाहा, VSM (CSO Tech, ENC) ने हस्ताक्षर किए. कार्यक्रम में MDL और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.

महेंद्रगिरि पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से निर्मित एक आधुनिक स्टेल्थ फ्रिगेट है, जिसे अत्याधुनिक सेंसर, हथियार प्रणालियों और लो-ऑब्जर्वेबल (stealth) डिजाइन के साथ तैयार किया गया है. यह युद्धपोत समुद्र में दुश्मन की निगरानी, पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) और एयर डिफेंस जैसे मिशनों को अंजाम देने में सक्षम है.
यह डिलीवरी न केवल MDL की तकनीकी विशेषज्ञता और जटिल युद्धपोत निर्माण क्षमता को दर्शाती है, बल्कि Make in India अभियान को भी मजबूत करती है.
विशेषज्ञों के अनुसार, P17A क्लास की ये स्टेल्थ फ्रिगेट्स भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी और हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक पकड़ को और मजबूत करेंगी.
One thought on “Indian Navy को मिला ‘Mahendragiri’ स्टेल्थ फ्रिगेट, समुद्री ताकत में बड़ा इजाफा”