India-Pakistan के नौसैनिक पोतों में समुद्र में हुई टक्कर, MEA ने पाकिस्तानी राजनयिक को किया तलब

India-Pakistan के नौसैनिक पोतों में समुद्र में हुई टक्कर, MEA ने पाकिस्तानी राजनयिक को किया तलब

IndiaPakistan के बीच समुद्र में नौसैनिक जहाजों की टक्कर की घटना सामने आई है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसैनिक इकाइयों के “अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर” आचरण के कारण पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज की भारतीय नौसेना की एक यूनिट से टक्कर हुई.

घटना के बाद भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के Charge d’Affaires को विदेश मंत्रालय में तलब किया और उनके सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया. MEA ने कहा कि समुद्र में पाकिस्तानी नौसैनिक इकाइयों का आचरण स्वीकार्य और पेशेवर मानकों के अनुरूप नहीं था.

India ने समझौते का उल्लंघन बताया

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह घटना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई और इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, भारत ने पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज के आचरण को अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही के संबंध में अग्रिम सूचना देने वाले समझौते के अनुच्छेद 10 के सीधे उल्लंघन का मुद्दा उठाया.

MEA ने पाकिस्तान के Charge d’Affaires से कहा कि वे संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक भारत की आपत्ति पहुंचाएं. भारत ने कहा कि सभी सैन्य इकाइयों को समुद्र में उचित सावधानी बरतनी चाहिए और दोनों देशों के बीच लागू संबंधित समझौतों के प्रावधानों का सम्मान करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

इस मामले में भारत ने इस्लामाबाद में अपने Charge d’Affaires को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष इसी तरह का विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया है. MEA के बयान में टक्कर में शामिल दोनों नौसैनिक जहाजों के नाम, घटना की सटीक लोकेशन और टक्कर की वजह से हुए किसी विशिष्ट नुकसान की जानकारी नहीं दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *