वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड, 52 गेंदों में शतक

वैभव सूर्यवंशी…. ये नाम पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट प्रेमियों के बीच सबसे पॉपुलर नाम है. आखिर हो भी क्यों न! पहले आईपीएल में शतक.. वो भी दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों की धुनाई करके… और अब एक और कारनामा.. ऐसा करने वाले सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही है दुनिया में.

वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को इंग्लैंड अंडर-19 और भारत अंडर-19 के बीच चौथे मेंस यूथ वनडे मैच में इतिहास रच दिया है.

वैभव ने मात्र 52 गेंदों पर शतक लगाकर 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के कामरान गुलाम के नाम था. वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव ने अपनी तेज तर्रार पारी के दौरान 10 छक्के और 13 चौके लगाए.

One thought on “वैभव सूर्यवंशी का विश्व रिकॉर्ड, 52 गेंदों में शतक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *