ICC Cricket World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, भारत-ऑस्ट्रेलिया से होगा आगाज; 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से मुकाबला

ICC Cricket World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत; 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से मुकाबला

आईसीसी ने गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को ICC पुरुष Cricket World Cup 2027 के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे तथा नामीबिया में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा.

भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर 2027 को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. भारत का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर को विक्टोरिया फॉल्स में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा.

वर्ल्ड कप में 14 टीमों को ग्रुप ए और ग्रुप बी में बांटा गया है. ग्रुप ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर ए शामिल हैं. वहीं ग्रुप बी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और क्वालिफायर बी होंगे. अंतिम चार टीमों का फैसला क्वालिफिकेशन प्रक्रिया के जरिए होगा.

ग्रुप स्टेज के बाद प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम सुपर 7 चरण में पहुंचेगी. इस चरण में सभी सात टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी. इसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी.

ICC Cricket World Cup 2027 का शेड्यूल जारी, भारत-ऑस्ट्रेलिया से होगा आगाज; 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से मुकाबला
फोटो – BCCI

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा. वहीं भारत के अन्य ग्रुप मुकाबलों में 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान, 17 अक्टूबर को क्वालिफायर ए और 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे से मुकाबला शामिल है. भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती मुकाबला 7 अक्टूबर को केपटाउन में होगा.

सुपर 7 चरण में भारत के लिए पहले से तय प्रमुख मुकाबलों में 28 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया, 31 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका, 4 नवंबर को न्यूजीलैंड, 7 नवंबर को पाकिस्तान, 11 नवंबर को इंग्लैंड और 14 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले शामिल हैं. हालांकि सुपर 7 में वास्तविक टीमों की स्थिति क्वालीफिकेशन पर निर्भर करेगी.

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल 17 और 18 नवंबर को खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल केपटाउन और दूसरा Tshwane में होगा. दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर 2027 को जोहान्सबर्ग में होगा और इसके लिए 22 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है.

कुल 12 वेन्यू पर 57 मुकाबले खेले जाएंगे. नामीबिया में विंडहोक तीन सुपर सीरीज और तीन ग्रुप मुकाबलों की मेजबानी करेगा, जबकि जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में बाकी मुकाबले आयोजित होंगे.

शेड्यूल की घोषणा के साथ ही आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2027 के टिकटों के लिए बैलेट प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. प्रशंसक 1 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026 तक टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया फर्स्ट-कम, फर्स्ट-सर्व आधार पर नहीं होगी और सभी वैध आवेदनों पर समान रूप से विचार किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *