उत्तरप्रदेश में ISRO का रॉकेट लॉन्च! ISRO ने गांव से किया रॉकेट लॉन्च

इसरो का रॉकेट टेस्ट

जहां बच्चों ने सिर्फ किताबों में रॉकेट देखे थे… अब वहां रॉकेट लॉन्च हुआ! उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील में ISRO ने किया एक अनोखा प्रयोग — रॉकेट लॉन्च टेस्ट!

जगह थी – जंगलीपट्टी गांव. दिन था – शनिवार. समय – शाम 5 बजकर 14 मिनट और 33 सेकंड. ISRO द्वारा लॉन्च किया गया ये रॉकेट करीब 1.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया… और फिर कमाल हुआ!”

रॉकेट से एक छोटा सा सैटेलाइट बाहर निकला. जैसे ही ये सैटेलाइट धरती की ओर गिरा, 5 मीटर नीचे आने पर उसका पैराशूट खुल गया — और 400 मीटर के दायरे में वो आराम से जमीन पर उतर आया! रॉकेट का वजन था 15 किलो, जिसमें 2.26 किलो ईंधन डाला गया था. लॉन्च के समय सिर्फ 2.6 सेकंड के लिए फ्यूल जला… और कमाल हो गया!

इस पूरे आयोजन की जिम्मेदारी ISRO ने दी थी – ‘Thrust Tech India’ नाम की एक निजी टीम को. जिसका मकसद था — बच्चों में स्पेस साइंस और टेक्नोलॉजी को लेकर जिज्ञासा जगाना! फरवरी में ISRO की टीम ने इस इलाके का दौरा किया था… और अब यह गांव देश की अंतरिक्ष तकनीक का गवाह बन चुका है!

यह कोई साधारण लॉन्च नहीं… यह आने वाली पीढ़ी को वैज्ञानिक सोच से जोड़ने की उड़ान थी!

2 thoughts on “उत्तरप्रदेश में ISRO का रॉकेट लॉन्च! ISRO ने गांव से किया रॉकेट लॉन्च”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *