Russia का Kyiv पर भीषण Attack : 40+ Missile और 120 Drone दागे, 1 की मौत, 16 घायल
Russia ने शनिवार रात यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) पर युद्ध शुरू होने के बाद के सबसे बड़े बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में से एक को अंजाम दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने एक ही रात में 40 से अधिक विभिन्न प्रकार की मिसाइलें और 120 अटैक ड्रोन लॉन्च किए, जिनमें से अधिकांश का लक्ष्य राजधानी कीव था.
ज़ेलेंस्की ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हमले में कीव और उसके आसपास एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज अस्पतालों में जारी है. उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
तीन स्थानों पर राहत और बचाव अभियान जारी
राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि हमले के बाद तीन अलग-अलग स्थानों पर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. करीब 600 आपातकालीन कर्मी मलबा हटाने, घायलों को निकालने और नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं. इसके अलावा ओडेसा (Odesa) क्षेत्र में भी आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हैं.
पूरे सप्ताह यूक्रेन पर लगातार हमले
यूक्रेनी राष्ट्रपति के अनुसार, बीते एक सप्ताह में रूस ने यूक्रेन पर भारी हवाई हमले किए हैं. इस दौरान रूस ने लगभग 1,450 अटैक ड्रोन, 1,640 से अधिक गाइडेड एरियल बम, 99 विभिन्न प्रकार की मिसाइलों का इस्तेमाल किया है.
इन हमलों में ओडेसा और जापोरिज्जिया (Zaporizhzhia) में लोग घायल हुए, जबकि सूमी (Sumy) और चेर्निहाइव (Chernihiv) क्षेत्रों में व्यापक नुकसान हुआ. इसके अलावा विनित्सिया (Vinnytsia), द्नीप्रो (Dnipro), दोनेत्स्क (Donetsk), झाइटोमिर (Zhytomyr), किरोवोहराद (Kirovohrad), मायकोलाइव (Mykolaiv), पोल्टावा (Poltava), खार्किव (Kharkiv), खेरसॉन (Kherson) और चेरकासी (Cherkasy) क्षेत्रों को भी रूसी हमलों का सामना करना पड़ा.
बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता

ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों से सुरक्षा फिलहाल सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि देश को हर दिन आधुनिक इंटरसेप्टर मिसाइलों की आवश्यकता है और जिन देशों ने वायु रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने का वादा किया है, उनका सहयोग यूक्रेनी नागरिकों की जान बचा रहा है.
उन्होंने यह भी कहा कि रूस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव और नए प्रतिबंध जारी रहना जरूरी है. उनके अनुसार, यदि नए प्रतिबंधों और फैसलों में देरी होती है तो मॉस्को को नए हमलों की योजना बनाने और प्रतिबंधों से बचने के तरीके खोजने का समय मिल जाता है.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में हाल के सप्ताहों में ड्रोन और मिसाइल हमलों की तीव्रता लगातार बढ़ी है. दोनों पक्ष एक-दूसरे के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं, जबकि नागरिक इलाकों पर होने वाले हमलों से मानवीय संकट और गहरा होता जा रहा है.
Finally found a site that doesn’t crash every five minutes. The interface is super user-friendly and the payouts feel fair. Highly recommend giving 65jililogin a try if you are into online gaming.