Bharat Forge बनाएगा भारत का पहला Private Marine Gas Turbine Hub, विशाखापट्टनम में होगा बड़ा रक्षा कॉम्प्लेक्स
भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए Bharat Forge Limited ने अपने एयरोस्पेस डिवीजन के माध्यम से आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते के तहत विशाखापट्टनम में भारत का पहला निजी क्षेत्र का Marine Gas Turbine (MGT) Repair, Overhaul और Indigenous Development Complex स्थापित किया जाएगा. यह अत्याधुनिक सुविधा आंध्र प्रदेश डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के लगभग 80 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगी.
इस ऐतिहासिक समझौते पर भारत फोर्ज एयरोस्पेस के CEO गुरु बिसवाल ने हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu भी मौजूद रहे. यह कार्यक्रम पुट्टपर्थी में आयोजित Aerospace and Defence Investment Conclave के दौरान हुआ, जहां भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर कार्यक्रम AMCA की आधारशिला भी रखी गई.
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को मिला बड़ा रणनीतिक बूस्ट
विशाखापट्टनम में बनने वाली यह सुविधा भारतीय नौसेना के लिए बेहद रणनीतिक मानी जा रही है. यह Naval Dockyard, INS Eksila और Eastern Naval Command Headquarters के पास स्थापित होगी. अब तक भारत की युद्धपोत प्रणालियां विदेशी गैस टर्बाइन इंजनों पर निर्भर थीं, लेकिन यह परियोजना पहली बार इस महत्वपूर्ण तकनीक को निजी भारतीय क्षेत्र में लाएगी.
परियोजना के पहले चरण में Marine Gas Turbine Repair और Overhaul Complex तैयार किया जाएगा. इसमें ब्लेड, वेन और combustion liners की hot section restoration, component manufacturing, NDE laboratory और Naval Dockyard के लिए 72 घंटे की turnaround capability जैसी उन्नत सुविधाएं शामिल होंगी.
दूसरे चरण में भारत का पहला निजी क्षेत्र Marine Gas Turbine Development और Assembly Hall बनाया जाएगा. इसके साथ ही full-spectrum hot test cell और विभिन्न propulsion ratings के लिए परीक्षण क्षमता विकसित की जाएगी. सबसे बड़ी बात यह होगी कि पहली बार भारतीय धरती पर स्वदेशी Marine Gas Turbine का विकास और qualification किया जाएगा.
यह सुविधा केवल भारतीय नौसेना तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मित्र देशों की नौसेनाओं के लिए भी Repair और Overhaul Hub के रूप में काम करेगी. इस परियोजना से लगभग 750 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.
रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने कहा कि यह परियोजना तीनों सेनाओं की जरूरतों को पूरा करेगी और भारत को रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को मजबूत करेगी. वहीं मुख्यमंत्री N. Chandrababu Naidu ने कहा कि नया आंध्र प्रदेश innovation, infrastructure और industrialisation के आधार पर विकसित हो रहा है और Viksit Bharat के लक्ष्य में अग्रणी भूमिका निभाएगा.
भारत फोर्ज के Vice Chairman और Joint Managing Director Amit Kalyani ने कहा कि भारत के युद्धपोत लंबे समय तक विदेशी इंजनों पर निर्भर रहे हैं, लेकिन अब यह निर्भरता समाप्त होने जा रही है. उनके अनुसार यह केवल एक निवेश नहीं बल्कि भारतीय नौसेना और देश के प्रति भारत फोर्ज की प्रतिबद्धता है.
One thought on “Bharat Forge बनाएगा भारत का पहला Private Marine Gas Turbine Hub, विशाखापट्टनम में होगा बड़ा रक्षा कॉम्प्लेक्स”