नॉर्थ अटलांटिक में America ने जिस रूसी जहाज को पकड़ा, उस पर सवार थे 3 भारतीय क्रू मेंबर
America की एजेंसियों ने नॉर्थ अटलांटिक यानी यूरोपीय जलक्षेत्र में एक रूसी झंडे वाले ऑयल टैंकर को जब्त कर लिया लिया था. इस टैंकर पर वेनेज़ुएला से जुड़े अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर कच्चा तेल ले जाने का आरोप है. अहम बात यह है कि इस जहाज पर मौजूद क्रू में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल थे.
जब्त किए गए टैंकर का मौजूदा नाम Marinera बताया गया है, जो पहले Bella-1 के नाम से जाना जाता था. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह जहाज तथाकथित “शैडो फ्लीट” का हिस्सा था, जो प्रतिबंधित देशों के तेल को गुप्त तरीके से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में इस्तेमाल की जाती है.
कई हफ्तों से निगरानी में था टैंकर
अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह टैंकर लंबे समय से निगरानी में था और अवैध रूप से वेनेज़ुएला का कच्चा तेल ले जाने की कोशिश कर रहा था. इसके बाद अमेरिकी नौसेना और कोस्ट गार्ड ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग में रोककर अपने नियंत्रण में ले लिया.
क्रू में 3 भारतीय, कुल 28 लोग सवार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैंकर पर कुल 28 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया समेत कई देशों के नागरिक शामिल हैं। इसी क्रू में तीन भारतीय नागरिकों की मौजूदगी की भी पुष्टि हुई है. फिलहाल भारतीय दूतावास की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.
Russia ने बताया अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

रूस ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून का उल्लंघन बताया है. वहीं अमेरिका का कहना है कि वह वेनेज़ुएला से जुड़े अवैध तेल व्यापार और प्रतिबंध तोड़ने वाले नेटवर्क के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाता रहेगा.
If you’re into sports betting, you might want to check out ok9thethao. They seem to cover a lot of games and leagues. Planning on placing some bets during the Premier League season. ok9thethao
Looked at 365betvn just now. Has some attractive options! Check it out and report back if you find some good deals! Here is the link: 365betvn
Hey guys, tried 22vipbet recently. The interface is super slick, easy to navigate even if you’re a newbie. They seem to be pushing sports betting hard, which is my jam. Odds are competitive, so give ’em a look. Check ’em out: 22vipbet.