Trump का बड़ा दावा: Venezuela पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई, राष्ट्रपति मादुरो हिरासत में लेने की बात

वेनेज़ुएला पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई, राष्ट्रपति मादुरो हिरासत में लेने की बात

Venezuela में हुए धमाकों और बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अमेरिका ने वेनेज़ुएला के खिलाफ “बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई” की है. ट्रंप ने यह बयान सोशल मीडिया के जरिए दिया.

अपने पोस्ट में ट्रंप ने यह भी दावा किया कि वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया गया है. इस दावे के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मच गई है और वैश्विक मीडिया की नजरें वेनेज़ुएला पर टिक गई हैं.

हालांकि, अब तक इस दावे की किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. न तो अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) और न ही व्हाइट हाउस की ओर से कोई विस्तृत बयान जारी किया गया है. वहीं, वेनेज़ुएला सरकार ने भी मादुरो की गिरफ्तारी या देश से बाहर ले जाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं दी है.

वेनेज़ुएला पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई, राष्ट्रपति मादुरो हिरासत में लेने की बात

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह दावा सही साबित होता है, तो यह लैटिन अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी सैन्य-राजनीतिक घटनाओं में से एक होगी. वहीं, कई विश्लेषक इसे फिलहाल सूचना युद्ध और मनोवैज्ञानिक दबाव की रणनीति के तौर पर भी देख रहे हैं.

फिलहाल स्थिति को लेकर भ्रम बना हुआ है और दुनिया भर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले समय में अमेरिका और वेनेज़ुएला की ओर से क्या आधिकारिक बयान सामने आते हैं.

One thought on “Trump का बड़ा दावा: Venezuela पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई, राष्ट्रपति मादुरो हिरासत में लेने की बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *