उत्तर कैरोलिना में प्राइवेट जेट क्रैश में पूर्व NASCAR ड्राइवर Greg Briffle और परिवार समेत 7 की मौत
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य में एक दर्दनाक विमान हादसे में पूर्व NASCAR ड्राइवर Greg Briffle, उनके परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों समेत 7 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब एक Cessna 550 बिजनेस जेट स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गया. हादसे के तुरंत बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया.
Greg Briffle का विमान हादसा कैसे हुआ?
अधिकारियों के मुताबिक, यह प्राइवेट जेट लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, लेकिन रनवे के पास ही उसका संतुलन बिगड़ गया. विमान तेज़ रफ्तार से जमीन से टकराया, जिसके बाद उसमें जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग भड़क उठी. दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विमान को आग के गोले में बदलते देखा जा सकता है.
कौन-कौन थे विमान में सवार?

हादसे में जिन 7 लोगों की मौत हुई, उनमें पूर्व NASCAR ड्राइवर ग्रेग बिफल, उनकी पत्नी, उनके दो बच्चे और परिवार के 3 करीबी मित्र शामिल हैं. स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि की है कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा.
कौन थे ग्रेग बिफल?
ग्रेग बिफल अमेरिका के मशहूर रेसिंग ड्राइवर रहे हैं. उन्होंने NASCAR Truck Series और Xfinity Series में खिताब जीते. NASCAR Cup Series में कई अहम रेस जीतीं. वह रेसिंग करियर के बाद सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रिय रहे. उनकी मौत से NASCAR समुदाय और मोटरस्पोर्ट जगत में शोक की लहर है.
हादसे की जांच के लिए FAA (Federal Aviation Administration) और NTSB (National Transportation Safety Board) को तैनात किया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मौसम खराब था और दृश्यता कम थी, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी.
Gamebet6 is aight, got some cool games I haven’t seen anywhere else. Not the flashiest site, but it gets the job done. Worth a peek, for sure! Here’s the link: gamebet6
AZ888wiki ini lengkap banget infonya. Buat yang baru mau mulai, cocok banget buat belajar. Panduan gamenya jelas, jadi gak bingung pas main. az888wiki
Gampang banget daftarnya di JILI7. Gak ribet kayak yang lain. Langsung bisa main deh. Semoga menang banyak! jili7loginregister
Just tried my luck at Netwin. Not bad, got a few small wins. Seems legit so far. Check it out at: netwin