France ने न्यूक्लियर पनडुब्बियों के लिए M51.3 मिसाइल को किया अपडेट, यूरोप में बढ़ी परमाणु प्रतिस्पर्धा

France upgrades M51.3 Submarine-Launched Nuclear Missile – नई परमाणु मिसाइल से बढ़ी यूरोपीय प्रतिस्पर्धा

फ्रांस ने अपनी सामरिक परमाणु क्षमता को एक नया आयाम देते हुए M51.3 Submarine-Launched Ballistic Missile (SLBM) के अपडेटेड संस्करण का सफल परीक्षण किया है. यह मिसाइल फ्रांसीसी नौसेना की चार रणनीतिक परमाणु पनडुब्बियों Le Triomphant-class में तैनात की जाएगी.

क्या है M51.3 मिसाइल?

M51 श्रृंखला की यह तीसरी पीढ़ी की मिसाइल है, जिसे फ्रांसीसी रक्षा कंपनी ArianeGroup ने विकसित किया है.

यह मिसाइल पहले के M51.2 संस्करण की तुलना में अधिक रेंज, उच्च सटीकता और बेहतर पेनिट्रेशन क्षमता प्रदान करती है — यानी यह दुश्मन की मिसाइल डिफेंस को भेदने में सक्षम है.

मुख्य विशेषताएँ:

France upgrades M51.3 Submarine-Launched Nuclear Missile – नई परमाणु मिसाइल से बढ़ी यूरोपीय प्रतिस्पर्धा

इसकी रेंज लगभग 8000 से 10000 किमी और मैक 25 बताई गई है. यह MIRV तकनीक पर आधारित है. जिस वजह से यह एक साथ 6–10 स्वतंत्र रूप से लक्षित होने वाले वारहेड्स (MIRV) ले जा सकता है. इसमें लगा है थ्री-स्टेज सॉलिड-फ्यूल सिस्टम. जबकि इसे Le Triomphant-class SSBN पनडुब्बियाँ से लॉन्च किया जाता है.

“उन्नत Inertial Navigation और Astro-correction सिस्टम” मिसाइल को अत्यधिक सटीकता से लक्ष्य भेदने की क्षमता देते हैं. Inertial Navigation मिसाइल की दिशा और गति को ट्रैक करता है, जबकि Astro-correction सितारों की स्थिति से उसकी लोकेशन को सुधारता है. दोनों मिलकर सुनिश्चित करते हैं कि मिसाइल हजारों किलोमीटर दूर भी सही निशाने पर लगे.

यूरोप में हथियार प्रतिस्पर्धा का नया चरण

विश्लेषकों के अनुसार, फ्रांस का यह कदम रूस की नई Bulava मिसाइल और ब्रिटेन की Trident-II D5 Life Extension Program के जवाब में आया है. यूरोप में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और यूक्रेन युद्ध के बाद, पश्चिमी राष्ट्र अपनी परमाणु प्रतिरोधक क्षमताओं को और मजबूत कर रहे हैं.

फ्रांसीसी रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि,

भारत के लिए क्या संकेत?

फ्रांस का यह अपग्रेड दिखाता है कि भविष्य के परमाणु deterrence (निरोध) युद्ध में SLBM तकनीक और stealth प्लेटफॉर्म सबसे निर्णायक भूमिका निभाएंगे. भारत भी अपने K-5 और K-6 SLBM प्रोग्राम के माध्यम से इसी दिशा में प्रगति कर रहा है.

फ्रांस की यह मिसाइल न केवल उसकी नौसेना की ताकत को बढ़ाती है बल्कि यह यूरोपीय रणनीतिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव लाती है. यह स्पष्ट संकेत है कि आधुनिक दौर में “न्यूक्लियर बैलेंस” बनाए रखना अब सिर्फ पनडुब्बियों की गहराई तक सीमित नहीं, बल्कि तकनीकी श्रेष्ठता की होड़ भी बन चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *