Iran के Qeshm Island पर अमेरिकी हमला, Trump ने की पुष्टि; ईरानी मीडिया ने 2 मिसाइलें गिरने की दी जानकारी
अमेरिका ने 6 नवंबर 2026 को Iran के खिलाफ एक बार फिर सीमित सैन्य कार्रवाई की है. अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में अमेरिकी सेना के हमले की पुष्टि की.
उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान की Anti-Aircraft System को निशाना बनाकर उसे नष्ट कर दिया. इस बीच, ईरानी मीडिया ने देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित क़ेश्म द्वीप के सुज़ा इलाके में दो मिसाइलों के टकराने की जानकारी दी है.
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने द्वीप के ऊपर एक विमान की आवाज सुनने के बाद सुज़ा इलाके में दो प्रोजेक्टाइल गिरने की जानकारी दी. वहीं, ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम (Tasnim) ने शुरुआती रिपोर्टों के हवाले से बताया कि क़ेश्म द्वीप पर दो मिसाइलें गिरीं. एजेंसी के अनुसार, घटना में हुए संभावित नुकसान को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध सामने नहीं आईं है.
Trump ने iran पर हमले को बताया मामूली सैन्य कार्रवाई
ट्रंप ने फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस सैन्य कार्रवाई को मामूली हमला बताया. उन्होंने कहा, “उन्होंने एक छोटा-सा विमानरोधी उपकरण बनाया था और हमने उसे लगभग 15 मिनट में, शायद पांच मिनट में ही नष्ट कर दिया.” ट्रंप ने हमले के लक्ष्य और कार्रवाई से जुड़े अन्य सैन्य विवरण साझा नहीं किए.
इस घटना के बीच ईरानी सरकारी मीडिया ने सेना के बयान का हवाला देते हुए दावा किया कि ईरान की वायु रक्षा प्रणाली ने क़ेश्म द्वीप के ऊपर एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया. दूसरी ओर, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अलग से दावा किया कि उसने अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया है. हालांकि, अमेरिकी पक्ष ने इन ड्रोन को मार गिराए जाने के ईरानी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है.
गौरतलब है कि क़ेश्म द्वीप होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित है. यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में इस क्षेत्र में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य गतिविधियां बढ़ने से क्षेत्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं.
One thought on “Iran के Qeshm Island पर अमेरिकी हमला, Trump ने की पुष्टि; ईरानी मीडिया ने 2 मिसाइलें गिरने की दी जानकारी”