Rajnath Singh ने Japan में युद्धपोत JS नातोरी का किया दौरा, समुद्री सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर

Rajnath Singh ने Japan में युद्धपोत JS नातोरी का किया दौरा, समुद्री सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर

रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने 18 नवंबर 2026 को Japan के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के साथ योकोसुका स्थित जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JMSDF) के नौसैनिक अड्डे का दौरा किया. इस दौरान दोनों मंत्रियों ने जापान के मोगामी श्रेणी के बहुउद्देशीय युद्धपोत ‘JS नातोरी’ का भी निरीक्षण किया. राजनाथ सिंह ने भारत और जापान के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग को स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया.

Rajnath Singh ने Japan में युद्धपोत JS नातोरी का किया दौरा, समुद्री सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर
फोटो – Ministry of Defence, Government of India, @SpokespersonMoD

रक्षा मंत्री ने नौसैनिक अड्डे के दौरे के बाद सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और जापान के बीच बढ़ता समुद्री सहयोग दोनों देशों के गहरे विश्वास और साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नियम-आधारित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है.

जापान पहुंचने के बाद राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत जापान के रक्षा मंत्रालय के दौरे से की. यहां जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया. इसके बाद दोनों रक्षा मंत्रियों ने रक्षा मंत्रालय में संक्षिप्त बातचीत की.

Rajnath Singh ने Japan में युद्धपोत JS नातोरी का किया दौरा, समुद्री सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर
फोटो – Ministry of Defence, Government of India, @SpokespersonMoD

बाद में दोनों मंत्री जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज के हेलीकॉप्टर से योकोसुका स्थित जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स के नौसैनिक अड्डे पहुंचे. यहां उन्होंने मोगामी श्रेणी के बहुउद्देशीय युद्धपोत ‘JS नातोरी’ का दौरा किया. यह दौरा दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है.

टोक्यो में भारतीय समुदाय से भी मिले Rajnath Singh

जापान यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टोक्यो में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति और रक्षा क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों का उल्लेख किया.

राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है.

Rajnath Singh ने Japan में युद्धपोत JS नातोरी का किया दौरा, समुद्री सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर
फोटो – Ministry of Defence, Government of India, @SpokespersonMoD

भारत के रक्षा उत्पादन में हुई वृद्धि का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि देश का रक्षा उत्पादन एक दशक पहले के 48,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.80 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया है. इसी तरह, रक्षा निर्यात में भी बड़ी वृद्धि हुई है. यह एक दशक पहले के 600 करोड़ रुपये से बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर 38,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन और निर्यात में यह वृद्धि भारत की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं तथा वैश्विक रक्षा बाजार में देश की मजबूत होती उपस्थिति को दर्शाती है.

19 नवंबर को होगी भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता

राजनाथ सिंह जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. यात्रा के दूसरे दिन यानी 19 नवंबर 2026 को वे टोक्यो में आयोजित होने वाली चौथी भारत-जापान विदेश एवं रक्षा मंत्रियों की वार्ता (2+2) में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही वे जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

Rajnath Singh ने Japan में युद्धपोत JS नातोरी का किया दौरा, समुद्री सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर
फोटो – Ministry of Defence, Government of India, @SpokespersonMoD

इस 2+2 वार्ता की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर करेंगे. वहीं, जापान की ओर से रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइज़ुमी और विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी इसमें सह-अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे.

राजनाथ सिंह और शिंजिरो कोइज़ुमी के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक इस वर्ष दोनों नेताओं की तीसरी बैठक होगी. इस वार्ता में भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

One thought on “Rajnath Singh ने Japan में युद्धपोत JS नातोरी का किया दौरा, समुद्री सहयोग मजबूत करने पर दिया जोर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *