France की Thales और ArianeGroup ने किया FLP-t 150 का सफल परीक्षण, 150KM+ दूर तक करेगा हमला
France ने लंबी दूरी तक सटीक हमला करने वाली नई बैलिस्टिक म्यूनिशन FLP-t 150 का सफल परीक्षण कर लिया है. रक्षा कंपनी Thales और ArianeGroup की साझेदारी में विकसित इस सिस्टम को भविष्य की आधुनिक युद्ध जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यह सिस्टम खास तौर पर उन हालात में भी दुश्मन पर सटीक हमला कर सकता है, जहां GPS या GNSS सिग्नल को जाम कर दिया जाए.
इस परियोजना में Thales पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी संभाल रही है, जिसमें ग्राउंड लॉन्चर, फायर कंट्रोल और लॉन्च सिस्टम शामिल हैं. वहीं ArianeGroup ने इसके प्रोपल्शन और गाइडेंस सिस्टम को विकसित किया है. FLP-t 150 को पारंपरिक रॉकेट आर्टिलरी से कहीं ज्यादा एडवांस माना जा रहा है, क्योंकि इसकी तकनीक सीधे बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम से ली गई है.
150 किलोमीटर से अधिक दूरी तक हमला करने में सक्षम है FLP-t 150
यह गाइडेड रॉकेट 150 किलोमीटर से अधिक दूरी तक हमला करने में सक्षम है. खास बात यह है कि यह इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और जामिंग वाले वातावरण में भी अपनी सटीकता बनाए रख सकता है. इसके लिए Thales का TopStar Smart Receiver इस्तेमाल किया गया है, जो पोजिशनिंग, नेविगेशन और टाइम मैनेजमेंट जैसी तीन महत्वपूर्ण क्षमताओं को एक ही सिस्टम में उपलब्ध कराता है.
इस नई म्यूनिशन को X-Fire लॉन्चर सिस्टम के साथ इस्तेमाल किया जाएगा. कंपनी के अनुसार X-Fire लॉन्चर का पहला लाइव डेमोंस्ट्रेशन मई 2026 के अंत तक किया जाएगा. यह लॉन्चर अत्यधिक मोबाइल है और बेहद कम समय में तैनात किया जा सकता है, जिससे यह आधुनिक युद्धक्षेत्र के लिए काफी उपयोगी बन जाता है.
फ्रांस ने इस परियोजना को पूरी तरह घरेलू तकनीक और उत्पादन क्षमता के आधार पर विकसित किया है. यानी इसका डिजाइन और निर्माण 100 प्रतिशत फ्रेंच इंडस्ट्री द्वारा किया जा रहा है. Thales और ArianeGroup के कई उत्पादन केंद्र इस कार्यक्रम में शामिल हैं, जबकि कई फ्रांसीसी SME कंपनियां भी इसमें योगदान दे रही हैं.
X-Fire सिस्टम की एक बड़ी खासियत इसकी इंटरऑपरेबिलिटी भी है. यह सिर्फ FLP-t म्यूनिशन ही नहीं बल्कि विदेशी म्यूनिशन के साथ भी काम कर सकता है. इसके अलावा इसे ATLAS आर्टिलरी कम्युनिकेशन और फायरिंग ऑटोमेशन सिस्टम के साथ भी आसानी से जोड़ा जा सकता है. कंपनी का कहना है कि भविष्य में यह सिस्टम लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को भी सपोर्ट कर सकेगा, जिससे डीप स्ट्राइक मिशन को अंजाम देना आसान होगा.
One thought on “France की Thales और ArianeGroup ने किया FLP-t 150 का सफल परीक्षण, 150KM+ दूर तक करेगा हमला”