Asian Games 2026 : Indian टीम ने Pakistan को 4-3 से हराया, आखिरी मिनट में अभिषेक ने दागा विजयी गोल
Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में Pakistan को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने चौथे क्वार्टर के आखिरी मिनट में अभिषेक के निर्णायक गोल की बदौलत पाकिस्तान को शिकस्त दी. इस जीत के साथ Indian Hockey टीम अब अपने एशियन गेम्स स्वर्ण पदक का बचाव करने से सिर्फ एक जीत दूर है.
हरमनप्रीत सिंह ने दागे दो गोल
भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए, जबकि सुखजीत सिंह ने भी एक गोल दागा. भारत ने मुकाबले में शानदार शुरुआत करते हुए एक समय पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 की बढ़त बना ली थी. हालांकि, इसके बाद पाकिस्तान ने जोरदार वापसी की. पाकिस्तानी टीम ने लगातार तीन गोल करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया और मुकाबले को बेहद रोमांचक बना दिया.

आखिरी मिनट में अभिषेक ने दिलाई जीत
तीन-तीन की बराबरी के बाद दोनों टीमों के बीच चौथे क्वार्टर में जीत के लिए कड़ा संघर्ष हुआ. मैच खत्म होने में जब महज कुछ समय बाकी था, तब अभिषेक ने भारत के लिए निर्णायक गोल कर दिया. अभिषेक के इस गोल से भारत ने 4-3 की बढ़त हासिल कर ली और आखिरी सीटी तक इसे कायम रखते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स के फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए उतरेगी. भारत के पास लगातार अपना एशियन गेम्स गोल्ड बरकरार रखने का मौका है. साथ ही, पुरुष हॉकी का एशियन गेम्स स्वर्ण पदक लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफिकेशन से भी जुड़ा है.