America ने Ukraine के लिए $2.68 अरब की Air Defence बिक्री को मंजूरी दी, S-300 क्लोन मिसाइल और C-UAS रडार शामिल
America की अमेरिकी विदेश विभाग ने Ukraine के लिए 2.68 अरब डॉलर की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री (Foreign Military Sale) को मंजूरी दी है. प्रस्तावित सौदे के तहत यूक्रेन को एयर डिफेंस डेवलपमेंट अपग्रेड और उससे जुड़े उपकरण व सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
अमेरिकी सरकार के अनुसार इस बिक्री की अनुमानित कुल लागत 2.68 अरब डॉलर है. इस प्रस्तावित खरीद का वित्तपोषण यूरोपीय देशों के योगदान और पिछली अमेरिकी सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत Foreign Military Financing (FMF) के संयोजन से किया जाएगा. अमेरिकी FMF को Ukraine Reconstruction Investment Fund में 1:1 reimbursement के जरिए अमेरिकी पूंजी योगदान के रूप में गिना जाएगा.
सौदे में एयर डिफेंस मिसाइल, लॉन्चिंग सिस्टम, काउंटर-ड्रोन रडार शामिल
प्रस्ताव में यूक्रेन के लिए कई एयर डिफेंस और काउंटर-ड्रोन क्षमताओं से जुड़े उपकरण शामिल हैं. इनमें S-300 क्लोन मिसाइलें, GAM-67 मिसाइलें और रेंज-एक्सटेंडेड एयर डिफेंस लेजर-गाइडेड रॉकेट मिसाइल सिस्टम शामिल हैं. इसके अलावा Improvised Transporter Erector Launcher 1.5, मोबाइल लॉन्चिंग सिस्टम के मॉडिफिकेशन किट और RPS 202 काउंटर-Unmanned Aircraft System (C-UAS) रडार भी प्रस्तावित बिक्री का हिस्सा हैं.

पैकेज में एरेक्टेबल मस्त ट्रेलर, प्रमुख संशोधन और रखरखाव सहायता, स्पेयर पार्ट्स, उपभोग्य सामग्री और अन्य सहायक उपकरण भी शामिल हैं. इसके साथ रिपेयर एंड रिटर्न सपोर्ट, सॉफ्टवेयर, तकनीकी प्रकाशन, परिवहन सहायता तथा अमेरिकी सरकार और ठेकेदारों की इंजीनियरिंग, तकनीकी और लॉजिस्टिक्स सहायता सेवाएं भी दी जाएंगी. अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक प्रस्तावित बिक्री का उद्देश्य यूक्रेन की मौजूदा और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की क्षमता को मजबूत करना है. इससे यूक्रेन की आत्मरक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा अभियानों के लिए एयर डिफेंस क्षमता को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.
अमेरिका ने कहा है कि प्रस्तावित बिक्री से क्षेत्र में मौजूदा सैन्य संतुलन में बुनियादी बदलाव नहीं होगा. साथ ही, इस बिक्री के कारण यूक्रेन में अतिरिक्त अमेरिकी सरकार या ठेकेदार प्रतिनिधियों की तैनाती की आवश्यकता नहीं होगी और इससे अमेरिकी रक्षा तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा.
प्रमुख ठेकेदारों का चयन अमेरिकी सरकार द्वारा Federal Acquisition Regulation के तहत प्रतिस्पर्धी खरीद प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा. अमेरिकी सरकार ने फिलहाल इस संभावित बिक्री के संबंध में किसी प्रस्तावित ऑफसेट समझौते की जानकारी नहीं होने की बात कही है. ऑफसेट से जुड़ी कोई व्यवस्था खरीदार और ठेकेदारों के बीच बातचीत के दौरान तय की जाएगी.