US ARMY ने पहली बार Sea Drones से ईरान के Bandar Abbas Naval Base पर किया हमला

Iran Attack: अमेरिका ने पहली बार Sea Drones से ईरान के Bandar Abbas Naval Base पर किया हमला, CENTCOM का बड़ा दावा

US ARMY की यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि उसने ईरान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सैन्य अभियान चलाते हुए Bandar Abbas Naval Base स्थित पनडुब्बी और युद्धपोत रखरखाव (Submarine & Ship Maintenance) सुविधा को निशाना बनाया है. इस हमले में पहली बार अमेरिकी सेना ने युद्ध अभियान के दौरान मानवरहित समुद्री ड्रोन (Unmanned Surface Vessels – USVs) का इस्तेमाल किया.

CENTCOM के अनुसार, हमले में तीन Corsair Unmanned Surface Vessels (USVs) को तैनात किया गया, जिन्होंने सफलतापूर्वक बंदरगाह स्थित सैन्य सुविधा पर हमला किया. अमेरिकी सेना का कहना है कि यह पहली बार है जब उसने वास्तविक युद्ध अभियान में समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल किया है.

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस ऑपरेशन का उद्देश्य ईरान की उन क्षमताओं को कमजोर करना था, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों (Commercial Shipping) पर हमले करने के लिए किया जा रहा था. CENTCOM ने दावा किया कि इस कार्रवाई से ईरान की नौसैनिक संचालन क्षमता और जहाजों के रखरखाव संबंधी बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.

हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक इस हमले या संभावित नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.  

यदि यह दावा सही साबित होता है, तो यह आधुनिक नौसैनिक युद्ध में एक बड़ा मोड़ माना जाएगा, क्योंकि पहली बार अमेरिकी सेना ने समुद्री ड्रोन (Sea Drones) का इस्तेमाल कर किसी सैन्य लक्ष्य पर सीधा हमला किया है. इससे भविष्य के समुद्री युद्धों में मानव रहित प्लेटफॉर्म की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो सकती है.

4 thoughts on “US ARMY ने पहली बार Sea Drones से ईरान के Bandar Abbas Naval Base पर किया हमला”

  1. [4089]jl77bet Login Ph – Legit Slots na Gcash at Mabilis na Cashout,Mag-jl77bet login ph na para sa legit slots na gcash. Madaling mag-download APK at mabilis ang cashout sa iyong account. Sali na at maglaro ngayon! visit: jl77bet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *