South China Sea में फिर बढ़ा तनाव, Philippines ने China Coast Guard पर नौसैनिकों पर हमले का लगाया आरोप

South China Sea में फिर बढ़ा तनाव, Philippines ने China Coast Guard पर नौसैनिकों पर हमले का लगाया आरोप

South China Sea में चीन और Philippines के बीच एक बार फिर तनाव तनाव बढ़ गया है. 20 जुलाई 2026 को अयुंगिन शोल (Second Thomas Shoal) के पास China Coast Guard (CCG) ने फिलीपीन के नौसेना के जवानों पर हमला किया और उनकी रबर नौकाओं को नुकसान पहुंचाया.

Armed Forces of the Philippines (AFP) के आधिकारिक बयान के अनुसार, चीनी कोस्ट गार्ड के जहाज CCGV  21560 फिलीपींस की चौकी BRP Sierra Madre के बेहद करीब पहुंच गई. फिलीपीन नौसेना की रबर नौकाओं ने अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत फिलीपींस के अधिकार क्षेत्र वाले समुद्री क्षेत्र में शांतिपूर्ण और गैर-टकरावपूर्ण तरीके से उसे वहां से हटाने का प्रयास किया.

South China Sea में फिर बढ़ा तनाव, Philippines ने China Coast Guard पर नौसैनिकों पर हमले का लगाया आरोप

Philippine Navy के एक जवान के सिर पर लकड़ी के डंडे से किया हमला

फिलीपींस का आरोप है कि पीछे हटने के बजाय चीन कोस्ट गार्ड के कर्मियों ने हिंसक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने फिलीपीन नौसेना के एक जवान के सिर पर लकड़ी के डंडे (Wooden Baton) से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया. इसके अलावा फिलीपींस की रबर नौकाओं को भी क्षति पहुंचाई गई.

South China Sea में फिर बढ़ा तनाव, Philippines ने China Coast Guard पर नौसैनिकों पर हमले का लगाया आरोप

फिलीपींस ने कहा कि इस पूरी घटना के दौरान उसके सैनिकों ने अधिकतम संयम, पेशेवर व्यवहार और अनुशासन का परिचय दिया तथा किसी भी प्रकार की आक्रामक कार्रवाई से बचते हुए अपने वैध मिशन को जारी रखा.

South China Sea में फिर बढ़ा तनाव, Philippines ने China Coast Guard पर नौसैनिकों पर हमले का लगाया आरोप

अपने बयान में AFP ने आरोप लगाया कि चीन कोस्ट गार्ड की यह कार्रवाई समुद्री सुरक्षा की अनदेखी करती है, क्षेत्रीय तनाव को बढ़ाती है और फिलीपींस के संप्रभु अधिकारों का उल्लंघन है. साथ ही फिलीपींस ने कहा कि अयुंगिन शोल पर उसकी आपूर्ति और उपस्थिति संबंधी गतिविधियां जारी रहेंगी तथा किसी भी प्रकार की धमकी या बल प्रयोग से वह पीछे नहीं हटेगा.

AFP ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) और चीन कोस्ट गार्ड से पश्चिम फिलीपीन सागर में कथित अवैध, जबरदस्ती और भ्रामक गतिविधियों को रोकने तथा 2016 के हेग मध्यस्थता फैसले (Arbitral Award) का सम्मान करने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *