America में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा! दो EA-18G Growler फाइटर जेट हवा में टकराए, पायलट सुरक्षित
America के Mountain Home Air Force Base में आयोजित ‘Gunfighter Skies Air Show’ के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब दो अमेरिकी नौसेना के EA-18G Growler फाइटर जेट हवा में आपस में टकरा गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों विमान आग के गोले में बदलते हुए जमीन पर जा गिरे. हादसे के बाद पूरे एयरबेस को तुरंत लॉकडाउन कर दिया गया और एयर शो रद्द कर दिया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा गया कि दोनों जेट एयर शो के दौरान फॉर्मेशन फ्लाइट कर रहे थे, तभी अचानक मिड-एयर कोलिजन हो गया. टक्कर के कुछ सेकंड बाद आसमान में चार पैराशूट दिखाई दिए, जिससे पुष्टि हुई कि दोनों विमानों में मौजूद चारों क्रू मेंबर समय रहते इजेक्ट करने में सफल रहे. अमेरिकी नौसेना ने बताया कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
यह हादसा रविवार दोपहर करीब 12:10 बजे हुआ. दुर्घटनाग्रस्त विमान अमेरिकी नौसेना की Electronic Attack Squadron 129 के EA-18G Growler जेट थे, जो एयर शो में एरियल डेमोंस्ट्रेशन दे रहे थे. हादसे के तुरंत बाद फायर और रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया और आसपास के इलाके को सील कर दिया गया.
‘Gunfighter Skies Air Show’ आठ साल बाद दोबारा आयोजित किया गया था और इसमें हजारों लोग पहुंचे थे. लेकिन इस हादसे के बाद आयोजकों ने बाकी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए. अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अभी तक हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है. शुरुआती रिपोर्ट्स में पायलट एरर की आशंका जताई जा रही है.
21 नवंबर, 2025 को दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एचएल तेजस हल्का लड़ाकू विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है, जिसमें पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की मृत्यु हो गई थी.