Indian Navy को मिला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट DSC A21, अंडरवाटर ऑपरेशन की क्षमता होगी मजबूत

Indian Navy को मिला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट DSC A21, अंडरवाटर ऑपरेशन की क्षमता होगी मजबूत

Indian Navy को 20 नवंबर 2026 को डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (DSC) परियोजना का जहाज ‘DSC A21’ सौंप दिया गया. मुंबई स्थित नेवल डॉकयार्ड में इसकी डिलीवरी हुई. इस जहाज का स्वदेशी डिजाइन और निर्माण कोलकाता की कंपनी Titagarh Rail Systems Limited (TRSL) ने किया है.

DSC A21 को कैटामरैन हुल (Catamaran Hull) डिजाइन पर तैयार किया गया है. यह अत्याधुनिक डाइविंग उपकरणों से लैस है. इसके विशेष डिजाइन से जहाज को बेहतर स्थिरता, अधिक डेक क्षेत्र और समुद्र में बेहतर परिचालन क्षमता मिलती है. ये खूबियां इसे समुद्र में गोताखोरी से जुड़े विशेष अभियानों के लिए उपयुक्त बनाती हैं.

Indian Navy को मिला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट DSC A21, अंडरवाटर ऑपरेशन की क्षमता होगी मजबूत
फोटो SpokespersonNavy,@indiannavy

इस जहाज को इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (IRS) के संबंधित नौसैनिक नियमों एवं विनियमों के तहत स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है. इसके डिजाइन चरण में हाइड्रोडायनामिक विश्लेषण और मॉडल परीक्षण विशाखापत्तनम स्थित नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (NSTL) ने किया था.

DSC A21 को 30 अक्टूबर 2023 को कोलकाता स्थित टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के शिपयार्ड में लॉन्च किया गया था. लॉन्चिंग के समय यह पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट की परियोजना का दूसरा जहाज था. इसके बाद निर्माण और परीक्षण संबंधी प्रक्रियाएं पूरी होने पर 20 नवंबर 2026 को इसे Indian Navy को सौंप दिया गया.

Indian Navy को मिला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट DSC A21, अंडरवाटर ऑपरेशन की क्षमता होगी मजबूत
फोटो SpokespersonNavy,@indiannavy

इस जहाज की डिलीवरी से भारतीय नौसेना की डाइविंग सपोर्ट, पानी के नीचे निरीक्षण, समुद्री बचाव एवं रिकवरी अभियानों (Salvage Assistance) और तटीय क्षेत्रों में परिचालन तैनाती की क्षमता मजबूत होगी. यह नौसेना को समुद्र के भीतर विभिन्न तकनीकी और परिचालन कार्यों में सहायता प्रदान करेगा.

Indian Navy को मिला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट DSC A21, अंडरवाटर ऑपरेशन की क्षमता होगी मजबूत
फोटो SpokespersonNavy,@indiannavy

DSC A21 भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय की मेक इन इंडिया पहल का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है. इसका स्वदेशी डिजाइन और निर्माण रक्षा जहाज निर्माण के क्षेत्र में भारत की घरेलू औद्योगिक क्षमता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

One thought on “Indian Navy को मिला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट DSC A21, अंडरवाटर ऑपरेशन की क्षमता होगी मजबूत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *