रात के अंधेरे में Indian Army का खतरनाक वार! हेलीकॉप्टर से उतरे ‘Night Warriors’ ने दिखाया दम

‘Swift, Silent, Supreme’! भारतीय सेना के Night Warriors ने रात में मचाया तहलका

Indian Army की जांबाज टुकड़ी ‘स्पीयर कॉर्प्स’ ने रात के अंधेरे में ऐसा ऑपरेशन किया, जिसने दुश्मनों की नींद उड़ा दी!

इस पूरे ऑपरेशन को Night Vision तकनीक के जरिए अंजाम दिया गया, जहां भारतीय सेना के अत्याधुनिक हेलीकॉप्टरों ने बेहद कम दृश्यता के बीच सटीक उड़ान भरते हुए अपने टारगेट को हासिल किया.

‘Swift, Silent, Supreme’! भारतीय सेना के Night Warriors ने रात में मचाया तहलका

इन सैनिकों को ‘Night Warriors: Swift, Silent, Supreme’ का खिताब दिया गया है। यानी ऐसे योद्धा जो बिना किसी आहट के दुश्मन के इलाके में घुसकर उसे नेस्तनाबूत करने की क्षमता रखते हैं.

इस साहसिक अभियान के दौरान ‘Combat Readiness in Motion’ का जबरदस्त नजारा देखने को मिला, जब हवा में मंडरा रहे हेलीकॉप्टर से कमांडो ने रस्सियों के सहारे तेजी से नीचे उतरकर Slithering Operation को अंजाम दिया. यह तकनीक किसी भी आपातकालीन स्थिति और दुर्गम इलाकों में सैनिकों को तुरंत जमीन पर उतारने के लिए बेहद कारगर मानी जाती है.

भारतीय सेना का कहना है कि इस तरह की एक्सरसाइज से Combat Readiness और Night Warfare क्षमता को लगातार मजबूत किया जा रहा है. यानी साफ है… अब दुश्मन के लिए रात का अंधेरा भी सुरक्षित नहीं रहेगा!

One thought on “रात के अंधेरे में Indian Army का खतरनाक वार! हेलीकॉप्टर से उतरे ‘Night Warriors’ ने दिखाया दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *