IG Defence ने पेश किया नया स्वदेशी मिसाइल सिस्टम ‘IG JWALA’, आधुनिक युद्ध के लिए किया गया विकसित

IG Defence ने पेश किया नया स्वदेशी मिसाइल सिस्टम ‘IG JWALA’, आधुनिक युद्ध के लिए किया गया विकसित

भारत की निजी रक्षा कंपनी IG Defence ने अपने नए स्वदेशी मिसाइल सिस्टम “IG JWALA” को पेश किया है. कंपनी के अनुसार यह एक अत्याधुनिक, हाई-स्पीड और प्रिसिजन-गाइडेड मिसाइल सिस्टम है, जिसे आधुनिक युद्धक्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है.

कंपनी की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक IG JWALA को तेज प्रतिक्रिया वाले मिशनों और सटीक स्ट्राइक ऑपरेशनों के लिए डिजाइन किया गया है. यह सिस्टम दुश्मन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर कम समय में हाई-प्रिसिजन हमला करने की क्षमता रखता है. इसमें एडवांस्ड गाइडेंस और कंट्रोल टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जिससे यह कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को सटीक रूप से भेद सकता है.

IG Defence का दावा है कि JWALA सिस्टम को मॉड्यूलर और मल्टी-रोल ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया है. यानी इसे अलग-अलग मिशन प्रोफाइल और प्लेटफॉर्म के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका डिजाइन आधुनिक नेटवर्क-सेंट्रिक युद्ध को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां तेज निर्णय, हाई मोबिलिटी और सटीक मारक क्षमता सबसे अहम मानी जाती है.

कंपनी के अनुसार IG JWALA में अत्याधुनिक नेविगेशन और टारगेटिंग सिस्टम लगाए गए हैं, जो इसे रियल-टाइम ऑपरेशन में अधिक प्रभावी बनाते हैं. इसके अलावा इसका कॉम्पैक्ट और मोबाइल लॉन्च सिस्टम फील्ड डिप्लॉयमेंट को आसान बनाता है.

हाल के वर्षों में भारत में स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास पर तेजी से काम हो रहा है और निजी कंपनियां भी इस क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा रही हैं. ऐसे में IG JWALA जैसे सिस्टम भारतीय रक्षा क्षेत्र में नई तकनीकी क्षमता जोड़ने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं.

IG Defence इससे पहले भी कई एडवांस्ड ड्रोन, एंटी-ड्रोन और स्वायत्त रक्षा प्रणालियों पर काम कर चुकी है। कंपनी का फोकस आधुनिक युद्ध के लिए स्वदेशी और हाई-टेक समाधान विकसित करने पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *