अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को उन्नत एफ-35 स्टेल्थ फाइटर जेट्स की पेशकश की घोषणा की, क्या भारत खरीदेगा खतरनाक F-35

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को उन्नत एफ-35 स्टेल्थ फाइटर जेट्स की पेशकश की घोषणा की है. यह घोषणा व्हाइट हाउस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई. यदि भारत इस पेशकश को स्वीकार करता है, तो यह गैर-नाटो और गैर-प्रशांत अमेरिकी सहयोगी बनने वाला पहला देश होगा जिसने अपने शस्त्रागार में एफ-35 को शामिल  करेगा, जिससे इसकी वायु युद्ध क्षमताओं में काफी बदलाव आ सकता है.

जानते हैं F-35 की खासियत

एफ-35 विमान, जिसे “लाइटनिंग II” के नाम से भी जाना जाता है, लॉकहीड मार्टिन कंपनी द्वारा निर्मित एक अत्याधुनिक मल्टीरोल लड़ाकू विमान है. F-35 की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक स्टील्थ फाइटर जेट में होती है. 

पांचवीं पीढ़ी के इस विमान को निगरानी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और खुफिया जानकारी तक कई प्रकार के काम के लिए डिजाइन किया गया है. यह सिंगल-सीट और सिंगल-इंजन स्टील्थ लड़ाकू विमान है.

F-35 लाइटनिंग II के तीन वैरिएंट हैं:

एफ़-35ए, जो आम विमानों की तरह टेकऑफ़ और लैंडिंग करता है. इसे मुख्य रूप से वायु सेना के लिए उपयुक्त माना जाता है.

Technical Specifications

Length – 51.4 ft / 15.7 m

Height– 14.4 ft / 4.38 m

Wingspan– 35 ft / 10.7 m

Wing Area – 460 ft² / 42.7
m
²

Horizontal Tail Span
–
22.5 ft / 6.86 m

Weight Empty– 29,300
lbs

Internal Fuel Capacity–
18,250 lbs / 8,278 kg

Weapons Payload – 18,000
lbs /
8,160 kg

एफ़-35बी, जिसमें शॉर्ट टेकऑफ़ और वर्टिकल लैंडिंग की क्षमता है. इसे मरीन कॉर्प्स जैसे बलों के लिए सही माना जाता है.

Technical Specifications

Length   – 51.2 ft / 15.6 m

Height — 14.3 ft / 4.36 m

Wingspan  – 35 ft / 10.7 m

Wing Area – 460 ft² / 42.7 m²

Horizontal Tail Span– 21.8
ft / 6.65 m

Weight Empty– 32,300 lb

Internal Fuel Capacity – 13,500
lb / 6,125 kg

Weapons Payload – 15,000 lb / 6,800 kg

एफ़-35सी, एयरक्राफ्ट कैरियर पर उतरने और उड़ान भरने के लिए डिजाइन किया गया
संस्करण
, जो नौसेना के लिए बनाया गया है.

Technical Specifications

Length –  51.5 ft / 15.7 m

Height–  14.7 ft / 4.48 m

Wingspan – 43 ft / 13.1 m

Wing Area – 668 ft² / 62.1 m²

Horizontal Tail Span– 26.3
ft / 8.02 m

Weight Empty– 34,800 lb

Internal Fuel Capacity-19,750
lb / 8,960 kg

Weapons Payload– 18,000 lb
/ 8,160 kg

F-35 ने पहली बार 2006 में उड़ान भरी और जुलाई 2015 में अमेरिकी मरीन कॉर्प्स F-35B के साथ सेवा में प्रवेश किया, इसके बाद अगस्त 2016 में अमेरिकी वायु सेना में F-35A और फरवरी 2019 में अमेरिकी नौसेना F-35C शामिल हुई. 

F-35 में रडार को ऑब्जर्व करने वाली प्रणाली है. इसमें रडार को चकमा की काबिलियत है. यह रडार के क्रॉस-सेक्शन को कम करती हैं, जिससे इसकी टोह लेना कठिन हो जाता है. इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल डिस्ट्रीब्यूटेड अपर्चर सिस्टम (EO/DAS) नामक यह प्रणाली 360-डिग्री कवरेज प्रदान करती है, जिससे पायलट को हर दिशा में पूरी जानकारी मिलती है. एफ-35 का एईएसए रडार प्रणाली इसे लंबी दूरी तक दुश्मन के विमानों और मिसाइलों को पहचानने की क्षमता देता है. हेलमेट माउंटेड डिस्प्ले सिस्टम, जिससे पायलट को अपने हेलमेट पर ही सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दिखती हैं. पायलट को बाहर देखने पर हेलमेट पर ही आवश्यक डेटा दिख जाता है, जिससे उनकी प्रतिक्रिया समय और सटीकता में सुधार होता है. 

F-35 में एक प्रैट एंड व्हिटनी F135 इंजन लगा है. यह फाइटर जेट जमीनी टारगेट को सटीकता से भेदता है. F-35 के उन्नत सेंसर इसे वास्तविक समय की खुफिया जानकारी जुटाने में सक्षम बनाते हैं. F-35 अन्य इजरायली सैन्य परिसंपत्तियों, जैसे ड्रोन और ग्राउंड स्टेशनों के साथ एकीकृत हो सकता है. यह सभी मौसम में काम कर सकता है.

F-35 का प्रति घंटे उड़ान का खर्च लगभग 40,000 डॉलर

एफ-35 की स्टेल्थ तकनीक इसे दुश्मन के रडार से बचने में मदद करती है. इसका डिज़ाइन इस प्रकार है कि यह रडार पर दिखने में बेहद कठिन हो जाता है, जिससे यह दुश्मन के इलाकों में बिना पकड़े घुस सकता है और सुरक्षित लौट सकता है. इसकी रफ्तार की बात करें तो आवाज की गति से 1.6 गुना तेज चल सकता है. एफ-35 में विभिन्न प्रकार के हथियारों को फिट किया जा सकता है, जिसमें हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें और गाइडेड बम शामिल हैं. यह हथियारों को अंदरूनी तौर पर छुपाकर भी रख सकता है, जिससे स्टेल्थ क्षमता बरकरार रहती है.

दुनिया का सबसे खतरनाक स्टेल्थ फाइटर जेट F-35 कई बार क्रैश हो चुका है. एक विमान गिरने पर अमेरिका को करीब 832 करोड़ रुपए का नुकसान होता है. F-35 की कीमत लगभग 82.5 मिलियन डॉलर (684.75 करोड़ रुपये) है. जबकि F-35 का प्रति घंटे उड़ान का खर्च लगभग 40,000 डॉलर है. अपनी इसी खासियत की वजह से F-35 की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक स्टील्थ फाइटर जेट में होती है.

https://indeepth.com/2025/01/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a6%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%bf/

2 thoughts on “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को उन्नत एफ-35 स्टेल्थ फाइटर जेट्स की पेशकश की घोषणा की, क्या भारत खरीदेगा खतरनाक F-35”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *